राज्यसभा में उठी मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग

Published at :05 May 2016 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यसभा में उठी मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग

नयी दिल्ली : हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद को आज राज्यसभा में विभिन्न दलों के सदस्यों ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की.शून्यकाल में सपा के चंद्रपाल सिंह यादव ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि झांसी में जन्मे ध्यानचंद ने भारतीय हॉकी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद को आज राज्यसभा में विभिन्न दलों के सदस्यों ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की.शून्यकाल में सपा के चंद्रपाल सिंह यादव ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि झांसी में जन्मे ध्यानचंद ने भारतीय हॉकी को उसके गौरव के शिखर पर पहुंचाते हुए देश को वर्ष 1928, 1932 और 1936 में तीन ओलंपिक पदक दिलवाये.

उनका 48 मैचों में 109 गोल बनाने का रिकॉर्ड आज तक नहीं टूटा. यादव ने कहा कि दूसरे देशों ने बड़ी राशि दे कर ध्यानचंद को अपने यहां कोच बनने के लिए बुलाया लेकिन हॉकी के इस देशभक्त जादूगर ने सभी पेशकश अस्वीकार कर दीं.

यादव के अनुसार, एक समय भारत को अपना उपनिवेश बनाने वाले ब्रिटेन की संसद में भी ध्यानचंद को सम्मानित किया गया. लेकिन उनके अपने ही देश में अब तक उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया गया जबकि यह सम्मान उन्हें अविलंब दिया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि जब वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने ध्यानचंद को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की थी. भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान बीजद के दिलीप तिर्की ने यादव की इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि वह भी पूर्व में यह मांग उठा चुके हैं. उन्होंने कहा कि 20वीं सदी के महान खिलाडी ध्यानचंद के नाम पर देश में पुरस्कार दिया जाता है, उनके नाम पर स्टेडियम है लेकिन उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया जाना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola