सानिया छठे स्थान पर, सोमदेव रैंकिंग में खिसके

नयी दिल्ली : भारत की सानिया मिर्जा ताजा डब्ल्यूटीए रैंकिंग में छठे स्थान पर बनी हुई है, जबकि खराब फॉर्म से जूझ रहे सोमदेव देववर्मन एटीपी रैंकिंग में सात पायदान खिसक कर 126वें स्थान पर आ गये हैं. सानिया मिर्जा पिछले सप्ताह की तरह युगल रैंकिंग में छठे स्थान पर बनी हुई है. एटीपी युगल […]

नयी दिल्ली : भारत की सानिया मिर्जा ताजा डब्ल्यूटीए रैंकिंग में छठे स्थान पर बनी हुई है, जबकि खराब फॉर्म से जूझ रहे सोमदेव देववर्मन एटीपी रैंकिंग में सात पायदान खिसक कर 126वें स्थान पर आ गये हैं. सानिया मिर्जा पिछले सप्ताह की तरह युगल रैंकिंग में छठे स्थान पर बनी हुई है.

एटीपी युगल रैंकिंग में लिएंडर पेस 13वें और रोहन बोपन्ना 17वें स्थान पर हैं, जिनकी रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है. एकल रैंकिंग में सोमदेव सात पायदान खिसक कर 126वें स्थान पर आ गये हैं. वहीं युकी भांबरी तीन पायदान खिसक कर 156वें स्थान पर आ गये हैं.

एटीपी विश्व रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं है. फ्रेंच ओपन चैम्पियन स्पेन के रफेल नडाल शीर्ष पर हैं, जबकि सर्बिया के नोवाक जोकोविच दूसरे, स्विटजरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका तीसरे और रोजर फेडरर चौथे स्थान पर हैं. डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सेरेना विलियम्स शीर्ष पर हैं जबकि चीन की लि ना दूसरे स्थान पर बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >