Asia Cup के लिए पाकिस्तान आएगा भारत? HIL में बढ़ेंगी टीमें, इस दिन शुरू होगा अगला सीजन; महासचिव ने बताया

Hockey India League and Asia Cup: हॉकी इंडिया लीग का अगला सत्र 5 जनवरी 2026 से शुरू होगा, जिसमें महिला वर्ग में दो नई टीमें जुड़ेंगी और पुरुष वर्ग में कुल आठ टीमें होंगी. पहले सत्र के लिए 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए आवेदन किया है और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो 20 अगस्त तक खुली रहेगी. महासचिव भोलानाथ सिंह ने बताया कि इस बार लीग की शुरुआत विदेशी खिलाड़ियों की सुविधा के लिए एक हफ्ते बाद की जा रही है.

Hockey India League and Asia Cup: हॉकी इंडिया लीग का अगला सत्र पांच जनवरी 2026 से शुरू होगा, जिसमें महिला वर्ग में दो नयी टीमें जुड़ेंगी जिससे महिला वर्ग में छह और पुरूष वर्ग में आठ टीमें भाग लेंगी. सात साल बाद बहाल हुई लीग के पहले सत्र में एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने नीलामी के लिये आवेदन दिये थे. हॉकी इंडिया ने सोमवार को ही खिलाड़ियों के लिये आनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो खोली है जो 20 अगस्त तक खुली रहेगी.

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने मीडिया को बताया, ‘‘हीरो हॉकी इंडिया लीग के लिये इस बार 5 जनवरी से विंडो है ताकि विदेशी खिलाड़ी क्रिसमस मनाकर आराम से यहां खेलने आ सके. पिछली बार टूर्नामेंट 28 दिसंबर से शुरू हुआ था जिसे एक हफ्ते के लिये आगे बढाया गया है.’’ भोलानाथ ने दिल्ली में एमिटी यूनिवर्सिटी आनलाइन के साथ हॉकी खिलाड़ियों के लिये स्कॉलरशिप को लेकर एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कार्यक्रम से इतर यह भी कहा कि महिला वर्ग में दो नयी टीमें अगले सत्र में खेलेंगी जिनकी घोषणा जल्दी ही की जायेगी.

उन्होंने कहा, ‘‘लीग में पुरूषों की आठ ही टीम होंगी लेकिन महिला वर्ग में छह टीमें खेलेंगी. टीमें तय हो गई हैं और समय आने पर खुलासा किया जायेगा. वेन्यू के बारे में बात चल रही है. सभी पक्षों से बात करके तय किया जायेगा कि कितने शहरों में मैच कराने हैं और वे कौन से शहर होंगे.’’ पिछली बार पुरूष वर्ग के मैच राउरकेला में और महिलाओं के रांची में कराये गए थे.

हॉकी इंडिया महासचिव ने 27 अगस्त से सात सितंबर तक बिहार के राजगीर में होने वाले एशिया कप में पाकिस्तान की भागीदारी के बारे में पूछे जाने पर दोहराया कि वे सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘सरकार का जो फैसला होगा. हमें सरकार से जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे, हम उनका पालन करेंगे. अभी सरकार से इस विषय में कोई बात नहीं हुई है तो मैं कुछ नहीं कह सकता. लेकिन यह तय है कि एशिया कप राजगीर में और साल के आखिर में जूनियर विश्व कप तमिलनाडु में होगा और बेहद कामयाब होगा.’’

क्या पाकिस्तान आएगा भारत?

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और भारत में सैन्य टकराव के मद्देनजर एशिया कप से पाकिस्तान के बाहर रहने की अटकलें लगाई जा रही थीं. भोलानाथ ने कहा, ‘ क्रिकेट में भी एशिया कप को लेकर इस तरह की अफवाह फैलाई जा रही थी लेकिन बाद में बीसीसीआई सचिव का खंडन आ गया. आप हॉकी के लिये भी सरकार के दिशा निर्देश का इंतजार कीजिये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी के बारे में सोचते हैं और जो भी सरकार फैसला लेगी, हॉकी इंडिया पूरी तरह से उसके साथ है.’’

पाकिस्तान हॉकी टीम ने आखिरी बार 2023 में भारत में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भाग लिया था, जो चेन्नई में खेली गई थी. पाकिस्तानी टीम भुवनेश्वर में 2014 चैम्पियंस ट्रॉफी, 2018 विश्व कप और 2021 जूनियर विश्व कप खेल चुकी है. लखनऊ में 2016 जूनियर विश्व कप में वीजा दिक्कतों के कारण पाकिस्तान ने भाग नहीं लिया था जिसके बाद मलेशिया को उतारा गया था.

इस मसले पर एशियाई हॉकी महासंघ के रूख के बारे में पूछने पर इसके उपाध्यक्ष भोलानाथ ने कहा, ‘‘मैं एएचएफ का उपाध्यक्ष हूं और हॉकी इंडिया का महासचिव भी लेकिन पद और बाकी चीजें एक तरफ है, देश और सरकार के दिशा निर्देश सर्वोपरि है.’’ इससे पहले पाकिस्तान हॉकी महासंघ के सूत्रों के अनुसार पीएचएफ ने विश्व कप के लिये क्वालीफायर इस टूर्नामेंट में अपनी टीम भेजने की इच्छा जताई है. पाकिस्तान 2023 में भारत में आयोजित पिछले विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया था.

ऋषभ पंत यह स्वीकार करेंगे कि…, मिचेल मार्श ने बताया LSG कैप्टन किस बात पर होंगे राजी

प्लेऑफ की जंग में उतरेंगी DC vs MI, रोहित पर रहेंगी नजरें, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की तैयारी

हारकर भी LSG ने जीती रिकॉर्ड की बाजी, IPL इतिहास में उसके तीन बल्लेबाजों बनाया ये कीर्तिमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >