बेशऊर पाकिस्तानी! कोई तमीज नहीं, मैच के बाद भारतीय खिलाड़ी से किया ऐसा व्यवहार, देखें वीडियो

IND vs PAK Ugly Behaviour by Pakistan Tennis Player with Indian: एशिया-ओशिनिया जूनियर डेविस कप अंडर-16 टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को 2-0 से हराकर 11वें स्थान का मुकाबला जीता. प्रकाश सरन और तविष पाहवा ने अपने-अपने सिंगल्स मैच सुपर टाई-ब्रेक में जीतकर टीम को विजय दिलाई. मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी मिकाईल अली बैग के तविष पाहवा के साथ अभद्र हैंडशेक ने विवाद खड़ा कर दिया.

IND vs PAK Ugly Behaviour by Pakistan Tennis Player with Indian: भारत-पाकिस्तान टेनिस मुकाबला एशिया-ओशिनिया जूनियर डेविस कप अंडर-16 टूर्नामेंट में 11वें स्थान के लिए खेला गया. इस प्लेऑफ में भारत के प्रकाश सरन ने अबु बकर तल्हा को 6-7, 6-3 से हराया जबकि तविष पाहवा ने मिकाईल अली बैग को 4-6, 6-2 से मात दी. शनिवार को कजाकिस्तान के शयमकेंट में खेले गए जूनियर डेविस कप (अंडर-16) मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 2-0 से करारी शिकस्त दी. भारत के प्रकाश सरन और तविष पाहवा ने सिंगल्स मैच में सुपर टाई-ब्रेक जीतकर टीम को विजय दिलाई. हालांकि मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी की प्रतिक्रिया ने विवाद को जन्म दे दिया. भारत-पाकिस्तान टेनिस मैच के बाद हैंडशेक विवाद सामने आया है, जब पाकिस्तान के मिकाईल अली बैग ने भारत के तविष पाहवा के खिलाफ खेल भावना के खिलाफ व्यवहार किया.

मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ी तविष पाहवा से बेहद असभ्य तरीके से हाथ मिलाते दिख रहा है. पहली बार उसने हाथ मिलाने की कोशिश की, जो एक तरह से थप्पड़ जैसी प्रतीत हुई लेकिन वह चूक गया. दूसरी बार जब उसने हाथ मिलाया तो तुरंत हाथ खींच लिया, जिससे उसकी हार की निराशा जाहिर हो रही थी. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान तविष पाहवा ने बेहद परिपक्वता और संयम का परिचय दिया. उन्होंने न तो गलत प्रतिक्रिया दी और न ही कोई अनुचित व्यवहार किया.  इस घटना के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी मिकाईल अली बैग को सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना झेलनी पड़ी. फैंस ने उनके व्यवहार को खेल भावना के खिलाफ बताया और उन्हें बैन करने की मांग की.

यह विवाद ऐसे समय पर सामने आया है, जब भारत ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कि���ा, जो कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था. पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने 26 आम भारतीयों की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर हमले कर आतंकियों का सफाया किया. भारत की कार्रवाई से तिलमिलाए पाकिस्तान ने सैन्य संघर्ष को बढ़ाया, जिसका अंत खुद उसकी ओर से संघर्ष विराम की अपील के रूप में आया. 

19वें जन्मदिन पर दो हार के बाद जीते डी गुकेश, वर्ल्ड नंबर-2 को हराकर जीते 3 अंक

मुंबई और सूर्यकुमार ने जिसे संवारा, KKR का वही स्टार अब चाहता है इंडियन टीम में मौका

इंग्लैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, बदल गया कप्तान, जोफ्रा आर्चर हुए बाहर, WI के खिलाफ ऐसी है प्लेइंग XI

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >