एशिया कप में पाकिस्तान की जगह शामिल होगी नई टीम! हॉकी इंडिया ने दी बड़ी अपडेट

Pakistan in Hockey Asia Cup 2025: पहलगाम हमले के बाद भारत और अकिस्तान में तनाव की स्थिति काफी बढ़ गई है. इसी कारण 27 अगस्त से होने वाले ऐसिया कप में पाकिस्तान का भाग लेना मुश्किल होता दिख रहा है. ऐसे में महासंघ के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की जगह पर किसी और टीम को खिलाया जा सकता है.

Pakistan in Hockey Asia Cup 2025: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद हॉकी-इंडिया, सरकार के परामर्श का इंतजार कर रही है. लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के कारण इस साल हीरो एशिया कप हॉकी में पाकिस्तान का भाग लेना मुश्किल लग रहा है. बिहार के राजगीर में एशिया कप 27 अगस्त से 7 सितंबर के बीच खेला जायेगा. मेजबान भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन, मलेशिया, ओमान और चीनी ताइपे इसमें भाग लेंगे. यह अगले साल नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले विश्व कप का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है. 

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा, ‘‘अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी लेकिन हम सरकार के दिशा निर्देशन का पालन करेंगे. वैसे ही जैसे पहले भी होते आया है.” उन्होंने आगे कहा, ‘‘अभी कुछ कहा नहीं जा सकता. पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमले और आपरेशन सिंदूर के बाद अभी कुछ कहना मुश्किल है. अभी टूर्नामेंट में तीन महीने का समय है.  लेकिन हम सरकार की सलाह का पालन करेंगे, इसमें कोई दोराय नहीं है.’’

महासंघ के एक सूत्र ने कहा, ‘‘अगर सरकार मंजूरी नहीं देती है तो पाकिस्तानी टीम यहां नहीं आयेगी. यह सब सरकार के उस समय के रूख पर निर्भर करता है.’’ अगर पाकिस्तान को भारत आने की मंजूरी नहीं मिलती है तो टूर्नामेंट सात टीमों के साथ होगा या एक नयी टीम को बुलाया जायेगा यह फैसला आगामी दिनों में एशियाई हॉकी महासंघ लेगा. एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी यह कहना मुश्किल है कि नई टीम कौन सी होगी या यह सात टीमों के साथ ही होगा. एशियाई हॉकी महासंघ इस पर फैसला लेगा.’’

2016 में भी नहीं खेला था पाकिस्तान

पाकिस्तान हॉकी टीम ने 2016 जूनियर विश्व कप नहीं खेला था जो लखनऊ में हुआ था. यह खेल पठानकोट आतंकवादी हमले के कुछ महीने बाद ही हुआ था. पाकिस्तान की जगह पर उस खेल में  मलेशिया को शामिल किया गया था. मौजूदा हालात में पाकिस्तान का 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होने वाले जूनियर विश्व कप में खेलना भी मुश्किल है. एशिया कप अगले साल नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले विश्व कप का क्वालीफायर टूर्नामेंट भी है. यह टूर्नामेंट 14 से 30 अगस्त तक होने वाला है. 

इस कारण बढ़े तनाव

पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले में 26 भारतीयों की मौत हुई थी. इसके बाद से भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानियों को देश छोड़कर जाने का आदेश दिया. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान ऑक्युपाइड कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर आपरेशन सिंदूर का आगाज किया. इस ऑपरेशन के जरिये भारत ने पाकिस्तानी आतंकवादियों पर मिसाइल से हमले किये. पाकिस्तान ने जवाब में ड्रोन और मिसाइल हमले किये जिन्हें भारत की शानदार वायु रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया.  भारत ने पाकिस्तान के कई प्रमुख शहरों में सैन्य ठिकानों और वायु रक्षा प्रणाली को नेस्तनाबूद कर दिया है. इसके बाद पाकिस्तान के सैन्य अभियान के महानिर्देशक ने भारत के डीजीएमओ से संपर्क किया और दोनों देश दस मई को युद्धविराम पर राजी हो गए.

इनपुट- भाषा, एडिटेड बाई- ऋषिका पोद्दार 

टेस्ट रिटायरमेंट के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली का सेंट्रल कांट्रैक्ट बचेगा? BCCI सचिव ने बताया

रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, कपिल देव और जैक्स कैलिस का तोड़ दिया रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट का नया कीर्तिमान

‘पिच पर सिर्फ शॉट्स नहीं…’, यार विराट-रोहित के संन्यास पर तीन बातों के लिए भावुक हुए धवन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >