IND vs NZ: भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले टिकटों की हो रही बंपर बिक्री, दो हफ्ते में बिके 50 हजार से ज्यादा टिकट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आगामी क्रिकेट सीरीज के लिए फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है. सीरीज शुरू होने से करीब डेढ़ महीने पहले ही 50,000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं, जो इस मुकाबले की मांग को दर्शाता है.

India vs New Zealand: भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा शुरू होने में अभी करीब डेढ़ महीने का समय बाकी है, लेकिन फैंस के बीच इसका क्रेज अभी से देखने को मिल रहा है. न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय होम समर के लिए टिकट बिक्री शुरू होने के दो सप्ताह के भीतर 50 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबलों की मांग इतनी ज्यादा है कि कई मैच जल्द ही हाउसफुल हो सकते हैं.

दो हफ्ते में बिके 50 हजार से ज्यादा टिकट

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के होम समर के लिए टिकटों की बिक्री ने शानदार शुरुआत की है. आम दर्शकों के लिए टिकट बिक्री सोमवार को शुरू हुई, जबकि इससे पहले क्रिकेट नेशन मेंबर्स, स्काई ग्राहकों और एएनजेड ग्राहकों के लिए दो सप्ताह की प्री-सेल विंडो उपलब्ध थी.

टिकटों की मांग का सबसे बड़ा असर भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में दिखाई दे रहा है. क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में 24 अक्टूबर को होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले के करीब 75 फीसदी टिकट पहले ही बिक चुके हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, यह मैच जल्द ही पूरी तरह बिक सकता है.

ईडन पार्क में खुलेगा स्टेडियम का छठा स्तर

भारत की लोकप्रियता का अंदाजा ऑकलैंड के ईडन पार्क से भी लगाया जा सकता है. टिकटों की भारी मांग को देखते हुए स्टेडियम के छठे स्तर यानी सबसे ऊपरी सीटिंग सेक्शन को भी दर्शकों के लिए खोला जा रहा है.

NZC के अनुसार, 2019 में भारत के पिछले न्यूजीलैंड दौरे के बाद पहली बार ईडन पार्क का यह हिस्सा खोला जाएगा. यहां 30 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 इंटरनेशनल खेला जाना है. मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, हाल के वर्षों में ईडन पार्क का छठा स्तर सिर्फ कुछ बड़े मौकों पर ही खोला गया है. इसमें 2015 का आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप और 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुरुष टी20 इंटरनेशनल शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट

भारत के खिलाफ सीरीज को लेकर बढ़ रहा क्रिकेट फीवर

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मार्केटिंग प्रमुख टिम एलिस ने कहा कि भारत के दौरे को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है. उनके मुताबिक ईडन पार्क के ऊपरी स्तर को खोलना इस बात का संकेत है कि फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि हेगली ओवल में होने वाले मुकाबलों में आमतौर पर अच्छी भीड़ आती है, लेकिन किसी मैच के तीन-चौथाई से ज्यादा टिकट पहले ही बिक जाना खास है.

कब से शुरू होगी India vs New Zealand सीरीज?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टी20 भी 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च, तीसरा 27 अक्टूबर को वेलिंगटन, चौथा 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और पांचवां 1 नवंबर को हैमिल्टन में होगा. इसके बाद 4 से 15 नवंबर तक पांच वनडे खेले जाएंगे. दौरे के अंत में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैच होंगे. पहला टेस्ट 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन और दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: Sachin Tendulkar: जब सचिन की आंखों से छलके थे आंसू, इस खास पल के लिए करना पड़ा था 78 पारियों का इंतजार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >