बुमराह को बार-बार चोट क्यों लग रही है? योगराज सिंह ने बताया कारण, इस आदत को तुरंत बंद करने की दी सलाह

Yograj Singh on Jasprit Bumrah Injury: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर चिंता बनी हुई है, वे पांचों मैच नहीं खेलेंगे. चोट के चलते वे इस साल सिडनी टेस्ट बीच में छोड़कर चार महीने क्रिकेट से दूर रहे थे. योगराज सिंह ने बुमराह की लगातार चोटों के लिए जिम की आदत को जिम्मेदार ठहराया है.

Yograj Singh on Jasprit Bumrah Injury: भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार, 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की शुरुआत करेगी. 19 सदस्यीय इंडियन स्क्वॉड में जसप्रीत बुमराह सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी हैं. हालांकि उनकी चोट ने भारतीय टीम की टेंशन बढ़ाई है. बीसीसीआई ने भी साफ कर दिया था कि वह इंग्लैंड के खिलाफ पांचों टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे. इसी साल सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पांचवें टेस्ट मैच में चोट के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और वे क्रिकेट से ही चार महीने के लिए बाहर हो गए और आईपीएल 2025 में वापसी की. उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर बीते एक साल में काफी चर्चा रही है. अब योगराज सिंह ने बुमराह के लगातार चोटिल रहने के पीछे के कारणों पर बात रखी है. 

इनसाइड स्पोर्ट्स पर बात करते हुए योगराज सिंह ने कहा, “बुमराह चार बार चोटिल हो चुके हैं. जानते हैं क्यों? उसका कारण जिम है. और भी खिलाड़ी हैं मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या. आपको बॉडी बिल्डिंग करने की जरूरत नहीं है. पुराने समय में वेस्टइंडीज के गेंदबाज जैसे माइकल होल्डिंग बहुत लचीले हुआ करते थे. विव रिचर्ड्स ने 35 साल की उम्र तक जिम का रुख नहीं किया था.” उन्होंने आगे कहा, “मैं हैरान हूं कि खिलाड़ी जिम जा रहे हैं. आजकल इतनी सारी चोटें इसलिए हो रही हैं क्योंकि खिलाड़ी जिम जा रहे हैं. बुमराह चार बार चोटिल हुए, क्योंकि वह जिम जाते हैं. शमी और हार्दिक पंड्या भी इसी श्रेणी में आते हैं.”

IPL 2025 में फ्लॉप मैक्सवेल का धमाका, पहली 15 गेंद पर 11 रन, फिर 48 गेंदों में जड़ दिया शतक, Video

एक उम्र के बाद ही जिम जाना चाहिए

योगराज ने सुझाव दिया कि क्रिकेटरों को 35-36 साल की उम्र में ही जिम जाना चाहिए, क्योंकि शुरुआत में ही भारी एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां सख्त (स्टिफ) हो जाती हैं. उन्होंने कहा, “जिम तब के लिए है जब आप 35-36 साल के हो जाते हैं. वरना आपकी मांसपेशियां सख्त हो जाएंगी. लेकिन किसी को पता होना चाहिए कि वह क्या कर रहा है. असली ताकत तो 36-37 की उम्र से बननी शुरू होती है, जब आपका शरीर ढलान पर होता है. तब मैं समझ सकता हूं कि जिम मदद करेगा.”

धोनी के बाद एंडरसन का कमाल, 42 की उम्र में मिड सीरीज बनेंगे कप्तान, इस ‘डूबती’ टीम का करेंगे कायाकल्प

कृपया जिम भेजना बंद करें

युवराज सिंह के पिता ने आगे कहा, “आजकल के युवा जिम जा रहे हैं. यही वजह है कि इतने सारे खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं. मैं कह सकता हूं कि 30-40 साल पहले ऐसा नहीं था. तब चोटें न के बराबर होती थीं. क्योंकि क्रिकेट के लिए शरीर में लचीलापन जरूरी है, जैसे जिमनास्ट होते हैं. बॉडी वेट से एक्सरसाइज करें पुल-अप्स, पुश-अप्स, सिट-अप्स और कोर वर्कआउट करें. लेकिन भगवान के लिए, कृपया खिलाड़ियों को जिम भेजना बंद करें.”

कांटों की राह पर हैं शुभमन गिल! इंग्लैंड में डरावना है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, लीड्स में तो आखिरी जीत 23 साल पहले…

विराट-रोहित के पास समय ही नहीं बचा था, इसलिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, वर्ल्ड कप विजेता कोच का दावा

इंडियन स्क्वॉड में शामिल हुआ एक और खिलाड़ी, इंग्लैंड दौरे पर 19 सदस्यीय हुई टीम इंडिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >