2027 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा को ही कप्तान होना चाहिए, अंबाती रायडू ने बताई बड़ी वजह

Rohit Sharma should captain in 2027 World Cup: रोहित शर्मा ने टी20 और टेस्ट से संन्यास लेकर अब वनडे पर फोकस किया है. 2023 विश्वकप की हार उनके लिए कड़वी याद है, इसलिए वे 2027 खिताब जीतने को लक्ष्य मानते हैं. पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू ने भी कहा कि वनडे में रोहित की जगह कोई नहीं ले सकता.

Rohit Sharma should captain in 2027 World Cup: रोहित शर्मा टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर अब केवल वनडे क्रिकेट में भारत की ब्लू जर्सी में नजर आएंगे. उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने 2023 का वनडे विश्वकप खेला, लेकिन अपने ही देश में उसे ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा. नवंबर 2023 में मिली उस हार की टीस रोहित शर्मा के मन में हमेशा उभर ही आती है. इसीलिए अपने इंटरव्यू में रोहित इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट की बात ही नहीं करते और कभी आ भी जाए तो 2027 का आगामी विश्वकप जीतने का लक्ष्य याद करा देते हैं. अब रोहित को अंबाती रायडू का भी साथ मिल गया है. पूर्व भारतीय मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायडू ने भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है. उनका मानना है कि वनडे में रोहित की जगह कोई नहीं ले सकता.

रायडू ने 2013 से 2019 के बीच भारत के लिए 55 वनडे और 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर  रायडू फिलहाल विशेषज्ञ की भूमिका में हैं. रायडू का मानना है कि रोहित की बल्लेबाजी, उनकी कप्तानी और खिलाड़ियों को जो आत्मविश्वास वह देते हैं, वह बेहद अहम है. यही कारण है कि मुंबई के 38 वर्षीय दाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक भारत की कप्तानी करनी चाहिए.

रायडू ने शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर कहा, “आपको यह देखना होगा कि वर्ल्ड कप कौन जिता सकता है. अगर रोहित की कप्तानी वह कर सकती है, तो उन्हें 2027 तक बने रहना चाहिए. वनडे में रोहित की जगह कोई नहीं ले सकता; उनकी कप्तानी, उनकी बल्लेबाज़ी और खिलाड़ियों को जो आत्मविश्वास वह देते हैं, वह सब बेहद अहम है रोहित को 2027 वर्ल्ड कप में कप्तान होना ही चाहिए.”

पुरुषों का 2027 वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे के कई स्थलों पर अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा. इस बार कुल 14 टीमें इस मेगा इवेंट का हिस्सा होंगी. 2023 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत उपविजेता रहा. भारत ने लीग स्टेज के सभी 9 मैच जीते और 15 नवंबर 2023 को मुंबई में न्यूज़ीलैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई. लेकिन खिताबी मुकाबले में भारत को पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा का प्रदर्शन

रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप में प्रदर्शन की बात करें, तो 2023 वर्ल्ड कप में रोहित ने कुल 597 रन बनाए और वह टूर्नामेंट के दूसरे सबसे बड़े रन स्कोरर रहे. उनका बल्लेबाजी औसत 54.27 रहा और उन्होंने 125.94 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. 2019 वर्ल्ड कप में रोहित ने 5 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 648 रन बनाए थे. लेकिन उस समय विराट कोहली की कप्तानी में भारत फ़ाइनल में नहीं पहुंच सका. 2015 वर्ल्ड कप में भी रोहित ने बल्लेबाज़ी से प्रभावित किया था, लेकिन भारत का अभियान सेमीफाइनल में ही समाप्त हो गया था.

रोहित भारत के लिमिटेड ओवर्स के सफल कप्तानों में से एक हैं. उन्हीं की कप्तानी में भारत ने 2024 में 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीता. ऐसे में उनसे उम्मीद तो है, लेकिन उम्र और फिटनेस एक बड़ी बाधा है. रोहित फिलहाल 38 साल के हैं और 2027 का वर्ल्ड कप तक वे 40 के हो जाएंगे. ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि रोहित खुद को फिट कैसे रखते हैं. 

ये भी पढ़ें:-

BBL नहीं IPL के बाद यह बनेगी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लीग, ग्रीम स्मिथ का दावा

सरफराज खान का धमाकेदार शतक, इस टूर्नामेंट में सेंचुरी के बाद पेश की टीम इंडिया में वापसी की पेशकश

एशिया कप में नहीं खेलेगा पाकिस्तान! बांग्लादेश को मिल सकता है मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >