ये क्या है? रोहित शर्मा ने छोटे भाई को सबके सामने लगाई डांट, इस बात पर आया हिटमैन को गुस्सा

Rohit Sharma Scolds Younger Brother: भारत के पूर्व टी20 और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा के सम्मान में वानखेड़े स्टेडियम में ‘रोहित शर्मा स्टैंड’ का उद्घाटन हुआ. इस खास मौके पर रोहित ने मजाकिया अंदाज़ में अपने छोटे भाई को कार में डेंट के लिए हल्की डांट लगाई.

Rohit Sharma Scolds Younger Brother: भारत के विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी विजेता पूर्व टी20 और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा. मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में उनकी उपलब्धियों को सर्वोच्च सम्मान देते हुए ‘रोहित शर्मा स्टैंड’ का आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया गया. इस मौके पर रोहित का पूरा परिवार मौजूद था. यह वही ग्राउंड है, जहां से रोहित ने क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम कमाने की शुरुआत की थी. हालांकि इसी मौके पर एक मजेदार वाकया हुआ, जब रोहित ने अपने छोटे भाई को हल्की सी डांट पिलाई.  

रोहित शर्मा के सम्मान में आयोजित इस समारोह में माता-पिता गुरुनाथ और पूर्णिमा शर्मा, उनकी पत्नी रितिका सजदेह और भाई विशाल भी स्टेडियम में इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने. इसी दौरान यह भावुक समारोह जल्द ही एक हल्के-फुल्के पल में बदल गया, जिसका वीडियो वायरल हो गया. रोहित अपने छोटे भाई विशाल शर्मा को उनकी कार में आए डेंट के लिए टोकते नजर आए. अपने चिर-परिचित अंदाज में रोहित ने बिना कोई भाव बदले मज़ेदार ढंग से पूछा, “ये क्या है?” और कार में लगी डेंट (खरोंच) की ओर इशारा किया.

विशाल इस सवाल से थोड़ा घबरा नजर आए और झिझकते हुए बोले, “रिवर्स.” इस पर रोहित का फौरन जवाब आया, “किसका? तेरे से?” यह बातचीत लोगों को खूब पसंद आई और कई लोगों ने इसे बड़े भाई की मिसाल बताया.

वानखेड़े स्टेडियम रोहित के दिल में खास जगह रखता है, यही वह जगह है जहां 2007 में उनकी क्रिकेट यात्रा ने उड़ान भरी थी. उद्घाटन समारोह में बोलते हुए अनुभवी बल्लेबाज़ ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार जताया और स्टेडियम के उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में महत्व पर बात की. उन्होंने सभी लोगों को धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, “जो आज हो रहा है, मैंने कभी इसका सपना नहीं देखा था. एक बच्चा जो मुंबई और भारत के लिए खेलने का सपना देखता है, वह इन सब चीजों के बारे में नहीं सोचता. किसी भी खिलाड़ी की तरह मेरा भी एक ही लक्ष्य था, देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना. इस दौरान आप कई मील के पत्थर पार करते हैं, लेकिन ऐसा सम्मान मिलना वाकई खास है.”

रोहित ने भावुक होकर अपने परिवार के बलिदानों को याद किया, जो उनकी यात्रा में महत्वपूर्ण रहे हैं. हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा मुंबई क्रिकेट की रीढ़ रहे हैं और उन्होंने भारत को दो ICC खिताब दिलाए, 2024 में T20 वर्ल्ड कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी. 2007 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले रोहित ने एक शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर जिया है. वह 2007 की T20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम का भी हिस्सा थे और उन्होंने भारत के लिए 159 T20I, 273 ODI और 67 टेस्ट खेले हैं. पिछले साल बारबाडोस में भारत की खिताबी जीत के बाद उन्होंने T20I से विदाई ली थी.

फिलहाल रोहित ने आईपीएल और भारत की वनडे टीम से संन्यास नहीं लिया है. उनकी टीम मुंबई इंडियंस का शानदार सफर आईपीएल 2025 में जारी है, जिसमें रोहित का बड़ा योगदान है. रोहित ने अब तक 10 मैचों में 293 रन बनाए हैं. वहीं एमआई 12 मैचों में 7 जीत के साथ चौथे पायदान पर है. आईपीएल 2025 रीस्टार्ट होने के बाद एमआई का पहला मैच 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा. 

कप्तान बने तो बुमराह को खो देंगे…, रवि शास्त्री की सलाह; इन दो खिलाड़ियों पर दांव लगाए BCCI

‘वह क्रीज पर रहता है, तो…’ कोहली के लिए RCB डायरेक्टर ने याद दिलाई 2018 इंग्लैंड सीरीज की बात

50वां टेस्ट खेलने के लिए तरसा, अब कप्तान बनकर की वापसी, वेस्टइंडीज ने इस ऑलराउंडर को दी कमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >