धोनी या गिलक्रिस्ट नहीं, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इस क्रिकेटर को बताया दुनिया का नंबर-1 विकेटकीपर

Mohammad Azharuddin on Syed Kiramani : क्रिकेट में विकेटकीपर सिर्फ गेंद पकड़ने तक सीमित नहीं, अपनी समझ से मैच का रुख बदल देता है. महेंद्र सिंह धोनी और एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गजों की तरह, 1983 विश्व कप विजेता सैयद किरमानी भी ऐसे ही महान खिलाड़ी रहे. पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने उन्हें दुनिया का नंबर-1 विकेटकीपर बताते हुए उनके बेहतरीन ग्लव वर्क और अहम योगदान की सराहना की.

Mohammad Azharuddin on Syed Kiramani : क्रिकेट में विकेटकीपर सिर्फ गेंद नहीं पकड़ता, अपनी सूझ-बूझ से वह मैच का पूरा रुख बदल सकता है. विश्व क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी और एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गजों का अपना अलग ही स्थान रहा है. उन्होंने न सिर्फ गेंद के पीछे से कमाल दिखाया बल्कि टीम की जीत में अहम योगदान भी दिया. भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने ऐसे ही एक दिग्गज, 1983 विश्व कप विजेता सैयद किरमानी की तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया का नंबर-1 विकेटकीपर बताया. अजहर ने उनके बेहतरीन ग्लव वर्क, खासकर स्पिनरों के खिलाफ विकेटकीपिंग की क्षमता और 1983 विश्व कप में अहम भूमिका को याद किया. 

1984 से 2000 तक भारत के लिए 99 टेस्ट और 334 वनडे खेलने वाले अजहरुद्दीन तेलंगाना में किरमानी की आत्मकथा “स्टंप्ड” के लॉन्च के मौके पर कहा, “किरमानी दुनिया के नंबर-1 विकेटकीपर हैं. ऐसा विकेटकीपर कभी पैदा नहीं हुआ. चार स्पिनर्स के साथ विकेटकीपिंग करना आसान नहीं था. उन्होंने 1983 विश्व कप में कई बेहतरीन कैच पकड़े.” 

उन्होंने आगे कहा, “जिस मैच में कपिल देव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रन बनाए थे, उसी में किरमानी ने भी 24 अहम रन बनाए थे. आज इस कार्यक्रम में आकर मुझे खुशी हो रही है. ऊपर वाला उन्हें लंबी उम्र दे. लोग इस किताब को पढ़ें और आनंद लें, मैं आशा करता हूं कि यह सफल हो.” अजहरुद्दीन ने कहा कि जो नए खिलाड़ी भारत के लिए विकेटकीपिंग करना चाहते हैं, वे किरमानी से बहुत कुछ सीख सकते हैं.

सैयद किरमानी का करियर

किरमानी ने 1976 से 1986 के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 88 टेस्ट और 49 वनडे खेले. टेस्ट में उन्होंने 124 पारियों में 2,759 रन बनाए, औसत 27.04, जिसमें दो शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने 160 कैच और 38 शानदार स्टंपिंग भी कीं. वनडे में उन्होंने 31 पारियों में 373 रन बनाए, औसत 20.72, सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 48 रहा. वनडे में उन्होंने 27 कैच और नौ स्टंपिंग कीं.

1983 विश्व कप में उन्होंने 12 कैच और 2 स्टंपिंग के साथ 14 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा. वे टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के जेफ डुजोन (16 डिसमिसल्स- 15 कैच, 1 स्टंपिंग) के बाद दूसरे सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर रहे. उनकी सधी हुई ग्लव वर्क की काफी सराहना हुई. 234 डिसमिसल्स के साथ वे भारत की ऑल-टाइम लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उनसे आगे ऋषभ पंत (244 डिसमिसल्स), नयन मोंगिया (261 डिसमिसल्स) और दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (829 डिसमिसल्स) हैं.

ये भी पढ़ें:-

सूर्यकुमार अभी फिट नहीं, जांच के लिए NCA पहुंचे हार्दिक पांड्या, एशिया कप के लिए कैसी है टीम इंडिया की अपडेट

बेटियों ने रचा इतिहास, 20 साल बाद एशिया कप खेलेगी भारतीय टीम, AIFF ने बरसाए लाखों रुपये

सलमान खान का बड़ा खुलासा, IPL टीम खरीदने का बहुत पहले ऑफर हुआ था, लेकिन उस वक्त…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >