कातिलाना कुलदीप यादव! अश्विन को छोड़ा पीछे, बराबर किया तेंदुलकर का रिकॉर्ड और ऐसा करने वाले बने दूसरे गेंदबाज

Kuldeep Yadav shines India vs UAE Asia Cup 2025: इंटरनेशनल टी20 में एक साल बाद वापसी कर रहे कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की. केवल 2.1 ओवर में सात रन देकर उन्होंने चार विकेट झटके और यूएई की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.

Kuldeep Yadav shines India vs UAE Asia Cup 2025: भारत ने एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर यूएई को नौ विकेट से रौंद दिया. 58 रनों के छोटे लक्ष्य को टीम ने महज 4.3 ओवर में हासिल कर लिया. भारत की इस जीत को की नींव गेंदबाजों ने रखी थी, विशेषकर कुलदीप यादव ��े. यह उनका पहला टी20 मैच था जो उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप फाइनल के बाद खेला. वापसी कर रहे कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 2.1 ओवर में सात रन देकर चार विकेट झटके और यूएई की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. इंग्लैंड दौरे पर लगातार बेंच पर बैठे कुलदीप ने इस मैच में अपने कौशल का पूरा प्रदर्शन किया और विपक्षी बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया. इस शानदार प्रदर्शन से उन्होंने रविचंद्रन अश्विन और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, साथ ही एशिया कप का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.  

कुलदीप ने यूएई की कमजोर बल्लेबाजी लाइन-अप को पूरी तरह ध्वस्त कर 2.1 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. इसी के साथ उन्होंने अक्षर पटेल और अश्विन के 72-72 विकेटों को पीछे छोड़ते हुए 41 मैचों में 73 विकेट पूरे कर लिए. नौवें ओवर में उन्होंने अपनी गेंदबाजी की कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया. इस ओवर में उन्होंने राहुल चोपड़ा (3) को उपकप्तान शुभमन गिल के हाथों कैच कराया, कप्तान मोहम्मद वसीम (19 गेंद पर 22 रन) को एलबीडब्ल्यू किया और फिर हर्षित कौशिक (2) को बोल्ड कर तीन विकेट झटके. इसके साथ ही यूएई की पारी 13.1 ओवर में 57 रन पर सिमट गई. इस शानदार गेंदबाजी के लिए कुलदीप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. 

एशिया कप का दूसरा टॉप परफॉर्मेंस

उनके 4/7 के आंकड़े एशिया कप टी20 इतिहास में दूसरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हैं. इस रिकॉर्ड सूची में पहले स्थान पर भी भारत का ही नाम है, जब भुवनेश्वर कुमार ने 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ इसी मैदान पर 5/4 के आंकड़े दर्ज किए थे. वहीं तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के गेंदबाज शादाब खान हैं, जिन्होंने हांगकांग के खिलाफ 8 रन देकर 4 विकेट लिए थे. 

एशिया कप टी20 में शीर्ष पांच गेंदबाजी प्रदर्शन

भुवनेश्वर कुमार: 5/4 (भारत बनाम अफगानिस्तान)

कुलदीप यादव: 4/7 (भारत बनाम यूएई)

शादाब खान: 4/8 (पाकिस्तान बनाम हांगकांग)

मोहम्मद नबी: 4/17 (अफगानिस्तान बनाम हांगकांग)

लसिथ मलिंगा: 4/26  (श्रीलंका बनाम यूएई)

सचिन के रिकॉर्ड को किया बराबर

इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने एशिया कप में एक खास उपलब्धि भी दर्ज कर ली. कुलदीप ने टूर्नामेंट में चौथी बार तीन या उससे ज्यादा विकेट झटके और इस मामले में वह सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की बराबरी पर आ गए. सचिन ने भी एशिया कप में चार बार तीन विकेट हॉल अपने नाम किए थे. भारत के लिए यह रिकॉर्ड रवींद्र जडेजा के पास है, जिन्होंने एशिया कप में पांच बार तीन विकेट हॉल लेकर शीर्ष स्थान कायम रखा है.

अश्विन को छोड़ा पीछे

भारत के बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने यूएई के खिलाफ शानदार चार विकेट झटककर, पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेटों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया. अब कुलदीप यादव के नाम पर 41 मैचों में 73 विकेट हो चुके हैं. अश्विन ने 65 मैचो में 72 विकेट हासिल किए थे. 

इस मुकाबले के अन्य रिकॉर्ड और मैच का हाल

वहीं मैच की बात करें तो यूएई का यह एशिया कप इतिहास का दूसरा सबसे कम स्कोर रहा. सबसे कम स्कोर 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ हांगकांग का 38 रन रहा था. वहीं इस जीत के साथ भारत ने टी20 क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखते हुए अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की. भारत ने 93 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया, जो उसके टी20 इतिहास की सबसे बड़ी जीत साबित हुई. इसने 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ दुबई में दर्ज 81 गेंद शेष रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

मुकाबला दो घंटे से भी कम समय में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में समाप्त हो गया. यूएई के 57 रन के जवाब में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए शुरुआत की. उन्होंने पहली दो गेंदों पर छक्का और चौका जड़ा और मात्र 15 गेंदों में 30 रन बना डाले. हालांकि वह जुनैद सिद्दीकी की गेंद पर हैदर अली को कैच थमा बैठे. इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने विजयी चौका लगाकर मैच को महज 4.3 ओवर में नौ विकेट से भारत के नाम कर दिया. 

ये भी पढ़ें:-

थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज को दिया आउट, लेकिन सूर्यकुमार ने वापस ले ली अपील, कैप्टन स्काई ने ऐसा क्यों किया?

यूएई को हराने के बाद सूर्यकुमार ने खोला राज, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का क्यों लिया फैसला

‘अब यूएई के खिलाफ भी तुम्हें बुमराह चाहिए?, गंभीर के फैसले से अजय जडेजा हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >