‘मैं लंबे समय से…’, रिकॉर्ड पारी के बाद बोले रोमारियो शेफर्ड, लंबे-लंबे छक्के लगाने का खोला राज

IPL 2025 CSK vs RCB- Romario Shepherd Comment After Heroic Innings: आईपीएल 2025 में चेन्नई के खिलाफ रोमारियो शेफर्ड ने महज 14 गेंदों में 53 रन की तूफानी पारी खेलकर आरसीबी को 213/5 तक पहुंचाया. उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी ने आखिरी दो ओवरों में 54 रन जोड़े और 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की. मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच बने शेफर्ड ने कहा कि वे हर गेंद को बाउंड्री के लिए खेलने की सोच के साथ उतरे थे.

IPL 2025 CSK vs RCB- Romario Shepherd Comment After Heroic Innings: रोमारियो शेफर्ड ने शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी जमाई. डेथ ओवर्स में बल्लेबाजी के लिए आए शेफर्ड ने महज 14 गेंदों में तूफानी अंदाज में 53 रन बनाते हुए बेंगलुरु के घरेलू दर्शकों को रोमांच से झूमने पर मजबूर कर दिया. उनकी दमदार हिटिंग ने स्टेडियम का माहौल बदल दिया. उनकी इस पारी की बदौलत आरसीबी 18 ओवर में 159 रन से 20 ओवर में 213 रन पर पहुंच गई. इस लक्ष्य के जवाब में सीएसके ने भी गजब का संघर्ष दिखाया और 20 ओवर में अंतिम गेंद तक 211 रन बनाए, लेकिन 2 रन से मुकाबला हार गई. इस धमाकेदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. मैच के बाद उन्होंने अपनी पारी पर बात की. Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings.

रोमारियो ने कहा, “आज मुझे मौका मिला. मैं लंबे समय से इंतजार कर रहा था, आखिरकार बल्लेबाजी करने उतरा, टीम को एक अच्छा फिनिश देना चाहता था.” जब उनसे पूछा गया कि इस दमदार पारी के लिए पावर कहां से आती है, तो उन्होंने कहा, “मेरा बेस और जिस तरह से मैं स्विंग करता हूं. टिम मुझे कह रहा था कि मैं अपना आकार बनाए रखूं और गेंद को पकड़ते हुए वहीं से स्विंग करूं. पहले कुछ खेलों में हम एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में विफल रहे. डीके ने हमें लिया और हमें विशिष्ट काम दिया, इसका आज फायदा हुआ. मैं स्कोर के बारे में नहीं सोच रहा था, मैं गेंद दर गेंद सोच रहा था और प्रत्येक गेंद को चौका या छक्का मारने की कोशिश कर रहा था. जब मैं अंदर गया, तो टिम ने मुझे आराम करने और कोशिश करने के लिए कहा और मैंने ठीक वैसा ही किया.”

रोमारियो की रिकॉर्ड फिफ्टी

शेफर्ड ने ये उपलब्धि पैट कमिंस और केएल राहुल के साथ साझा की है, दोनों ही आईपीएल में 14 गेंद पर फिफ्टी मारने के मामले में बराबरी पर आ गए हैं. जबकि इस मामले में शीर्ष पर यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. इसके साथ ही वे आरसीबी के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए.

कैसे शुरू हुआ रोमारियो का कहर

विराट कोहली के आउट होने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मिडिल ऑर्डर बिखर गया था और टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने की स्थिति में नहीं लग रही थी. लेकिन जब स्कोरबोर्ड पर 159/5 था और सिर्फ दो ओवर बचे थे, शेफर्ड ने ऐसी पारी खेली जिसे आरसीबी के फैंस सालों तक याद रखेंगे. उन्होंने लगातार दो छक्के लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए. तीसरी गेंद पर टॉप एज लगकर चौका चला गया, ऐसा लगा कि किस्मत भी उनके साथ थी.

अंतिम ओवर में भी जारी रहा कहर

इसके बाद शेफर्ड ने खलील अहमद की गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़े और जब चौथी गेंद नो-बॉल निकली तो खलील पूरी तरह हड़बड़ा गए. हालांकि उन्होंने अगली गेंद पर एक डॉट निकाला, लेकिन आखिरी गेंद पर चौका खाकर ओवर का समापन किया. इस ओवर से कुल 33 रन बने, जो आईपीएल में सीएसके की तरफ से सबसे महंगा ओवर रहा. पथिराना ने आखिरी ओवर में शेफर्ड को रोकने की कोशिश की, लेकिन कैरेबियाई बल्लेबाज़ ने पहले चौका मारा, फिर एक छक्का जड़कर 15 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी पूरी की. आखिरी गेंद पर उन्होंने गेंद को सीधे तीसरे टीयर में पहुंचाकर नाबाद 53 रन (14 गेंद) की पारी पूरी की और आरसीबी को 213/5 के स्कोर तक पहुंचाया. वहीं चेन्नई के फैंस स्तब्ध रह गए. आरसीबी ने अपनी पारी के आखिरी दो ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए कुल 54 रन बनाए, जो टीम द्वारा आईपीएल इतिहास में अंतिम दो ओवरों में सबसे अधिक रन हैं.

रोमारियो से जब यह पूछा गया कि वह गेंदबाज है या बल्लेबाज, तो उन्होंने कहा, “मैं इसे 50-50 रखने की कोशिश करता हूं, आज गेंद से यह नहीं निकला, मैं गेंद के साथ संघर्ष करता रहा. आज गेंद के साथ एक बुरा दिन था लेकिन टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और हमें लाइन पर पहुंचा दिया, एनगिडी और भुवी ने हमें कीचड़ से बाहर निकाला. इस पारी में मंत्र था- उन्हें धीरे से मारो.”

इन्हें भी पढ़ें:-

‘जब मैं बल्लेबाजी करने गया…’, CSK की 2 रन से हार के बाद बोले धोनी, इन कारणों को ठहराया जिम्मेदार

विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड किए अपने नाम, IPL में 300 छक्के से लेकर CSK के खिलाफ सबसे अधिक रन तक

RCB का खेल खराब कर देता CSK, लेकिन इस इंडियन स्टार ने पलट दिया पासा, टॉप पर पहुंची टीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >