गुवाहाटी में बारिश के कारण टॉस में देरी, अगर नहीं हुआ मैच तो क्या होगा

RR vs MI Weather Update: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले आईपीएल मैच में बारिश के कारण टॉस में देरी हुई है. 5-5 ओवर का खेल रात 10:56 बजे तक शुरू हो सकता है. मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलेगा.

RR vs MI Weather Update: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाना है. इस अहम मैच में बारिश ने खेल बिगाड़ दिया है. तय कार्यक्रम के अनुसार शाम 7 बजे टॉस होना था और 7:30 बजे से मैच की पहली गेंद फेंकी जानी थी. लेकिन मैदान पर रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण पिच को कवर्स से ढक दिया गया है. इसी वजह से टॉस में देरी हो रही है. ताजा अपडेट के अनुसार फिलहाल बारिश रुक गई है और मैदानकर्मी मैदान को जल्द से जल्द खेलने लायक बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

मौसम का हाल और बारिश की संभावना

गुवाहाटी में शाम का तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस और उमस 83 प्रतिशत रहने का अनुमान है. एक्यूवेदर के अनुसार शुरुआती कुछ घंटे काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. बता दें कि शाम 7 बजे से 8 बजे के बीच बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है. वहीं रात 8 बजे से 9 बजे के बीच यह खतरा बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा. 

हालांकि रात 9 बजे के बाद फैंस को राहत मिलने की उम्मीद है. रात 9 बजे से 10 बजे के बीच बारिश की संभावना घटकर 20 प्रतिशत रह जाएगी. इसके बाद रात 10 बजे से 12 बजे तक यह सिर्फ 10 प्रतिशत रह जाएगी. शुरुआती रुकावटों के बाद मैच पूरा होने की पूरी उम्मीद है.

समयबारिश की संभावना
शाम 7:00 बजे – रात 8:00 बजे40%
रात 8:00 बजे – रात 9:00 बजे50%
रात 9:00 बजे – रात 10:00 बजे20%
रात 10:00 बजे – रात 11:00 बजे10%
रात 11:00 बजे – रात 12:00 बजे10%

डकवर्थ लुईस नियम का होगा इस्तेमाल

आईपीएल के नियमों के अनुसार ग्रुप स्टेज के मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा जाता है. इसका सीधा मतलब यह है कि मैच को आज ही पूरा करना होगा. अगर बारिश के कारण खेल में समय खराब होता है तो अंपायर डकवर्थ लुईस विधि (DLS) का इस्तेमाल करेंगे. इस नियम के तहत खराब हुए समय की भरपाई करने के लिए ओवरों की संख्या में कटौती की जा सकती है.

कितने बजे तक हो सकता है 5-5 ओवर का खेल?

मैच का नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों का कम से कम 5-5 ओवर खेलना बहुत जरूरी है. अगर बारिश लंबे समय तक नहीं रुकती है तो 5-5 ओवर का मैच तभी संभव है जब रात 10:56 बजे तक खेल शुरू हो जाए. इसके लिए यह अनिवार्य है कि रात 10:46 बजे तक हर हाल में टॉस हो जाए. अगर इस समय सीमा तक भी हालात खेल के अनुकूल नहीं होते हैं तो अंपायर मैच को रद्द कर देंगे. लेकिन अभी मैदान पर कवर्स नहीं है क्योंकि बारिश रुक गई है. इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कुछ देर में टॉस की प्राक्रिया पूरा हो सकती है.

मैच रद्द होने पर पॉइंट्स का क्या होगा?

क्रिकेट फैंस जानना चाहते हैं कि अगर आज का मैच नहीं हुआ तो पॉइंट्स टेबल पर क्या असर पड़ेगा. आईपीएल के नियम इस मामले में एकदम स्पष्ट हैं. अगर लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है और मुकाबला रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों के बीच अंक बराबर बांटे जाएंगे. ऐसी स्थिति में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दे दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

पिता का विरोध और मामा का सपोर्ट, जानें IPL 2026 में धूम मचाने वाले समीर रिजवी कैसे बने क्रिकेटर

बहन की जिद ने कैसे फौजी की जगह बनाया क्रिकेटर, जानें भुवी के स्विंग का सुल्तान बनने का सफर

RR vs MI: बारसापारा में बल्लेबाज मचाएंगे गदर या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >