जब RCB लगी जीतने, तब छाई विराट पर मस्ती, जडेजा को चिढ़ाते हुए लगे नाचने, देखें Video

IPL 2025 के आठवें मुकाबले में CSK को 17 साल बाद चेपक में RCB के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. मैच के दौरान, जब CSK लक्ष्य का पीछा करते हुए बिखर रही थी, विराट कोहली ने अपनी मस्ती से माहौल हल्का कर दिया. उन्होंने रवींद्र जडेजा को चिढ़ाते हुए मजाकिया अंदाज में दर्शकों का ध्यान खींचा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. Virat Kohli Teases Ravindra Jadeja.

IPL 2025 के आठवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों के लिए नतीजा निराशाजनक रहा. सीएसके 17 साल बाद इस मैदान पर आरसीबी के खिलाफ हार झेलनी पड़ी. लेकिन विराट कोहली ने मैदान पर अपनी मस्ती और ऊर्जा से माहौल हल्का कर दिया. चेपक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जब CSK रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिखर रही थी, तब कोहली अपनी चिर-परिचित शैली में दर्शकों का ध्यान खींचने में जुटे थे. विराट ने मैच के आखिरी लम्हों से थोड़ा पहले रवींद्र जडेजा के साथ हंसी मजाक करते हुए उन्हें चिढ़ाना शुरू कर दिया. Virat Kohli Teases Ravindra Jadeja.

CSK की पारी लड़खड़ा रही थी, आवश्यक रन रेट लगातार बढ़ता जा रहा था, और मैच उनके हाथ से फिसल चुका था. ऐसे में एक दिलचस्प लम्हा देखने को मिला, जिसने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया. विराट कोहली, अपनी चुटीली मिजाज के लिए मशहूर, रवींद्र जडेजा के पास पहुंचे और मजाकिया अंदाज में नाचने लगे, मानो उन्हें चिढ़ा रहे हों या खेल-खेल में उनका मनोबल बढ़ा रहे हों. जडेजा ने भी इसे मस्ती तौर पर लिया और हल्की मुस्कान के साथ इस पल का आनंद उठाया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ. Virat Dance on Ground.

हालांकि मैदान पर जब तक मैच चला विराट कोहली काफी आक्रामक रहे. जब कप्तान गायकवाड़ आउट हुए उस समय विराट काफी आक्रामक सेलीब्रेशन कर रहे थे. उन्होंने हेजलवुड के ऊपर छलांग लगाकर उनकी सराहना की. इसके बाद अपने आइकॉनिक हाथ भींचने वाले अंदाज में मुट्ठी दिखाई. लेकिन अपनी भारतीय टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ उनका अंदाज अलग ही रहता है. जडेजा के साथ उनका हंसी मजाक सोशल मीडिया पर वायरल ही है. एक और यूजर ने इसे गाने के बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ साझा किया. Virat Kohli and Ravindra Jadeja Funny Moments.

मैच की बात करें तो RCB ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा. रजत पाटीदार ने 32 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि फिल साल्ट और टिम डेविड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को 196/7 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. जवाब में CSK का शीर्ष क्रम पूरी तरह से चरमरा गया. कप्तान रुतुराज गायकवाड़ बिना खाता खोले आउट हो गए और टीम शुरुआती झटकों से उबर नहीं पाई. हालांकि रचिन रवींद्र ने 31 गेंदों पर 41 रन बनाए और जडेजा ने 25 रनों का योगदान दिया, लेकिन जीत की उम्मीदें जल्द ही धुंधली पड़ गईं. अं

एमएस धोनी ने 16 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाकर दर्शकों का मनोरंजन जरूर किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अंतिम ओवर में उनके दो छक्के की बदौलत CSK की टीम 146/8 तक ही पहुंच सकी और मुकाबला 50 रनों से हार गई. अब दोनों टीमें अगले मुकाबले में भिड़ेंगी, जो 3 मई 2025 को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. CSK vs RCB

CSK की हार में धोनी का कसूर कितना? भड़के दिग्गजों ने लगाई क्लास, कहा यह आदर्श…

पाकिस्तानी मूल के कीवी खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, क्रुणाल पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका

मैदान पर भिड़ंत, बाहर भाईचारा! मैच के बाद गले मिले धोनी और विराट, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >