विराट की प्राइवेट पार्टी में दिखा सीएसके फैन, फिर कोहली ने जो किया- शर्मा गया शख्स

Virat Kohli Reaction on CSK Fan: आईपीएल 2025 में RCB ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए लगातार दो जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई. बेंगलुरु ने पहले कोलकाता को उसके घर में हराया, फिर चेन्नई को चेपक में मात दी. इस शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली ने टीम के लिए बेंगलुरु में अपने रेस्टोरेंट में डिनर पार्टी रखी. पार्टी के दौरान कोहली की नजर CSK की जर्सी पहने एक फैन पर पड़ी, जिसे देखकर उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Virat Kohli Reaction on CSK Fan: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने धमाकेदार शुरुआत की है. दो मैचों में लगातार दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. खास बात है कि बंगलुरु ने दोनों बार टीमों को उनके घर में ही शिकस्त दी है. पहले कोलकाता को ईडन गार्डंस में पटका, फिर चेन्नई को चेपक में. इन दोनों मैचों में उसकी पौ बारह ही रही. पूरे मैच के दौरान वह हावी रही. इस शानदार प्रदर्शन के बाद, पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बेंगलुरु में अपने रेस्टोरेंट में पूरी टीम के लिए एक शानदार डिनर पार्टी आयोजित की. हालांकि, पार्टी के दौरान एक दिलचस्प घटना घटी जब कोहली ने वहां एक एमएस धोनी फैन को CSK की जर्सी पहने हुए देख लिया. Royal Challengers Bengaluru.

होटल से विराट कोहली के फैन ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस वायरल वीडियो में दिखा कि चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स की जर्सी पहने दो फैंस खड़े हैं. वहीं जैसे ही कोहली रेस्टोरेंट में पहुंचे, उनकी नजर CSK की जर्सी पहने एक फैन पर पड़ी. इसे देखकर उन्होंने तुरंत उसकी ओर इशारा किया, जिस पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े, जबकि वह फैन शर्माते हुए मुस्कुरा दिया. Virat Kohli CSK Fan Meet up moment.  

RCB ने धमाकेदार अंदाज में की शुरुआत

IPL 2025 में नए कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में RCB ने आईपीएल 2025 के 18वें सीजन की शानदार शुरुआत की. उन्होंने सबसे पहले डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को ईडन गार्डन्स में हराया. इसके बाद, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को एमए चिदंबरम स्टेडियम में हराकर 17 साल में पहली बार इस मैदान पर जीत दर्ज की.RCB अब अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस का सामना करने के लिए तैयार है. 

आज बुधवार को खेले जाने वाले इस मुकाबले में टीम के गेंदबाजों की असली परीक्षा होगी, क्योंकि चिन्नास्वामी की पिच हमेशा बल्लेबाजों के अनुकूल रही है. छोटे बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के चलते गेंदबाजों को मुश्किल होती है, लेकिन आरसीबी को उम्मीद है कि जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार इस चुनौती का डटकर सामना करेंगे. मैच से पहले आरसीबी के पुराने साथी मोहम्मद सिराज ने प्रैक्टिस सेशन में कोहली के साथ मुलाकात की. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. सिराज पिछले कई सीजन कोहली के साथ खेले हैं, लेकिन अब उनके खिलाफ खेलेंगे, ऐसे में यह एक लड़ाई भी देखने वाली होगी. 

उफ्फ! केवल 1 रन, सहवाग वाली उपलब्धि पर मिचेल हे की साझेदारी पाकिस्तान के खिलाफ कीवी बल्लेबाज ने रचा इतिहास

ऐसे ही नहीं हारा लखनऊ, जहीर खान की शिकायत सुनिए, बताया- क्यूरेटर ने किया खेला

श्रेयस अय्यर का जवाब नहीं! एक साथ तोड़े धोनी-गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड, शेन वार्न की बराबरी कर मचाई हलचल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >