PBKS में युजवेंद्र चहल और बस ड्राइवर के साथ बराबर का व्यवहार होता है, स्टार प्लेयर ने बयान से मचाई खलबली

IPL 2025 Yuzvendra Chahal in PBKS Team Culture: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर अंक तालिका में टॉप पर जगह बना ली है. शशांक सिंह ने खुलासा किया कि कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम में बराबरी और सम्मान की खास संस्कृति बनाई है. उन्होंने बताया कि युजवेंद्र चहल जैसे सीनियर खिलाड़ी और बस ड्राइवर तक को एक जैसा सम्मान मिलता है.

IPL 2025 Yuzvendra Chahal in PBKS Team Culture: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से और नौ गेंद शेष रहते हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स ने टॉप दो में अपनी जगह भी पक्की कर ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 184 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब ने 18.3 ओवर में 187 रन बनाकर मैच जीत लिया. मैच के बाद पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने किया खुलासा कि कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम में बनाई खास संस्कृति बनाई है.  

मैच के बाद जयपुर में पत्रकारों से बात करते हुए शशांक सिंह ने बताया कि टीम में एक समानता की भावना कैसे विकसित की गई है.  शशांक ने कहा, “पहले दिन से ही रिकी और श्रेयस दोनों ने हमें बता दिया था, वे युजवेंद्र चहल, जो शायद टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं, और हमारे बस ड्राइवर, दोनों को एक जैसा सम्मान देंगे. और यही बात वे निभाते भी हैं. चहल को जितना सम्मान मिला, उतना ही बस ड्राइवर को भी. इससे बहुत कुछ समझ आता है कि टीम का माहौल कैसा है.”

रिकी पोंटिंग ने टीम की संस्कृति बदल दी है

टीम के लिए नंबर 5 और 6 पर बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे शशांक सिंह ने कोच रिकी पोंटिंग की जमकर तारीफ करते हुए कहा, “अब तक के सर्वश्रेष्ठ कोच जिनके तहत मैंने खेला है,” शशांक ने आगे कहा, “मैंने पहले भी दो नाम लिए हैं- ब्रायन लारा सर और अब रिकी पोंटिंग सर. क्योंकि उन्होंने टीम की सोच, मानसिकता और विश्वास को बदल दिया है. इसका पूरा श्रेय उन्हें ही जाता है. जब मैं संस्कृति की बात करता हूं, तो मेरा मतलब है एक-दूसरे की परवाह करना. एक-दूसरे का सम्मान करना. यह कहना तो आसान होता है, लेकिन इसे बनाना बहुत मुश्किल होता है. लेकिन रिकी सर ने इसे बनाया है.” 

श्रेयस अय्यर ने दी है आजादी

शशांक ने अपने पुराने दोस्त और कप्तान श्रेयस अय्यर को भी खास श्रेय दिया. उन्होंने कहा, “श्रेयस मेरा बहुत प्यारा दोस्त है. हम पिछले 10-15 साल से एक-दूसरे को जानते हैं. लेकिन उसके नेतृत्व में खेलना. यह मेरे लिए सबसे अच्छी बात रही. वह सिर्फ मुझे नहीं, बल्कि टीम के हर सदस्य को आजादी देता है. 25 खिलाड़ियों के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ, मीडिया टीम, लॉजिस्टिक टीम सभी को. यह बात उसे खास बनाती है.”

शशांक ने आगे कहा, “उसने जो संस्कृति टीम में विकसित की है, जहां हम एक-दूसरे को प्यार करते हैं, परवाह करते हैं, यही तो रिकी सर और श्रेयस का पहला दिन से मूल मंत्र रहा है. अगर हम एक-दूसरे की परवाह करेंगे, तो नतीजे अपने आप मिलते जाएंगे.” 

प्लेऑफ में पंजाब को मिलेंगे दो मौके

इस जीत के सात पंजाब ने प्लेऑफ के टॉप में जगह बना ली है. उसे अब फाइनल खेलने के लिए दो मौके मिलेंगे. पहला क्वालिफायर और दूसरा मौका यह मैच हारने पर एलिमिनेटर में. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने 14 में से 9 मैच जीतकर 11 साल बाद प्लेऑफ में कदम रखा है. 

न भूतो न भविष्यति! केवल 2 रन पर ऑलआउट हुई पूरी टीम, गेंदबाज ने कहा- बच गए वरना 0 पर ही उड़ा देते

इंग्लैड के खिलाफ गिल और करुण नायर को किस नंबर पर बैटिंग करनी चाहिए? चेतेश्वर पुजारा ने बताया 

नोटबुक सेलिब्रेशन क्यों करते हैं दिग्वेश राठी? खुद किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >