‘मुझे समझ नहीं आाता धोनी…’, सीएसके की हार के बाद वाटसन ने उठाए सवाल

IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन के आठवें मुकाबले में RCB ने 17 साल बाद चेपक में CSK को 50 रन से हराया. चेन्नई की टीम 196 रन के लक्ष्य के जवाब में सिर्फ 146 रन ही बना सकी. इस हार के बाद शेन वाटसन ने धोनी के लगातार निचले क्रम में बल्लेबाजी करने पर सवाल उठाए.

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 के आठवें मुकाबले में आरसीबी ने 17 साल बाद चेन्नई के चेपॉक मैदान पर जीत दर्ज की. चेन्नई के बल्लेबाज बंगलुरु के 196 रन के जवाब में 146 रन पर ही आउट हो गए. 50 रन से मिली इस हार के पीछे कई कारण रहे, लेकिन धोनी के बल्लेबाजी क्रम ने भारतीय क्रिकेटरों के अलावा शेन वाटसन (Shane Watson) को भी हैरान कर दिया. आस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला और चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व खिलाड़ी शेन वाटसन ने कहा कि उन्हें समझ में नहीं आता कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) बल्लेबाजी क्रम में लगातार नीचे क्यों उतर रहे हैं.

धोनी 9वें नंबर पर उतरे और 16 गेंद में नाबाद 30 रन बनाये लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. जियोस्टार पर बात करते हुए वाटसन ने कहा ,‘‘ चेन्नई के प्रशंसक यही देखने आते हैं. धोनी ने 16 गेंद में 30 रन बनाये. मैं चाहूंगा कि वह बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आयें. उन्हें आर अश्विन से पहले आना चाहिये था. उन्होंने आगे कहा ,‘‘ मैच उस समय जिस स्थिति में था, धोनी को 15 गेंद और खेलनी चाहिये थी. पिछले कुछ साल से उन्होंने लगातार दिखाया है कि वह अभी भी बेहतरीन बल्लेबाजी कर सकते हैं. मेरा मानना है कि वह बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आकर अपने कौशल का पूरा प्रदर्शन करते.’’ Shane Watson raises Batting order Issue in CSK.

वाटसन ने चेन्नई सुपरकिंग्स की रणनीति पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा ,‘‘ कुछ फैसले निराशाजनक थे मसलन राहुल त्रिपाठी का पारी का आगाज करना. रुतुराज गायकवाड़ अच्छा सलामी बल्लेबाज है लेकिन वह बाद में आ रहा है. रुतुराज ने जोश हेजलवुड के खिलाफ एक खराब शॉट खेला जो आम तौर पर वह नहीं करते हैं. सैम कुरेन को पांचवें नंबर पर उतारना भी अजीब था. मैंने उसे सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते ही देखा है. अभी तक चेन्नई का टीम संयोजन सही नहीं बन सका है. उन्हें कुछ सामंजस्य बिठाने होंगे.’’

चेन्नई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लेकिन उसके गेंदबाज सही समय पर विकेट नहीं ले सके. जबकि आरसीबी की ओर से फिल सॉल्ट ने तेज शुरुआत की. हालांकि इससे पहले वे कुछ ज्यादा ही रन बनाते, धोनी के चुस्त हाथों ने उनके विकेट की गिल्लियां उड़ा दीं. सॉल्ट ने 16 गेंद पर 32 की स्ट्राइक रेट से 32 रन बनाए. उसके बाद विराट कोहली और रजत पटीदार ने बंगलुरु की पारी को आगे बढ़ाया. विराट ने 31 रन की पारी खेली, तो पाटीदार ने 51 रन बनाए, जबकि अंत में टिम डेविड ने 22 रन की तेजा पारी (अंतिम ओवर में तीन छक्के) से आरसीबी 196 रन तक पहुंच गया. 

197 रन का पीछा करने उतरी सीएसके को हेजलवुड ने शुरुआत में ही दो झटके दे दिए. यह झटका चेन्नई के लिए काफी घातक रहा और वे इससे उबर नहीं पाए. रचिन रविंद्र (41 रन), रवींद्र जडेजा (25 रन) और धोनी के 30 रन की बदौलत सीएसके 146 तक ही पहुंच सका. 50 से हारन के बाद चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर लुढ़क गया, तो आरसीबी दो मैचों में दो जीत के साथ पहले नंबर पर है. 

जब RCB लगी जीतने, तब छाई विराट पर मस्ती, जडेजा को चिढ़ाते हुए लगे नाचने, देखें Video

पाकिस्तानी मूल के कीवी खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, क्रुणाल पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका

CSK की हार में धोनी का कसूर कितना? भड़के दिग्गजों ने लगाई क्लास, कहा यह आदर्श…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >