पंजाब की हार से रोमांचक हुई IPL 2025 प्लेऑफ टॉप-2 की रेस, GT, RCB, PBKS और MI का अब ये है समीकरण

IPL 2025 Playoffs Top 2 Scenario for GT, RCB, PBKS and MI: आईपीएल 2025 में पहली बार प्लेऑफ की चार टीमें लीग के सात मैच बाकी रहते ही तय हो गईं, लेकिन टॉप-2 की जंग अब भी बाकी है. टॉप-2 में पहुंचने के लिए सभी क्वालिफाई टीमों को अपने आखिरी मुकाबलों में जीत और अनुकूल परिणामों की दरकार है. आइए देखतें हैं, क्या हैं गुजरात, आरसीबी, पंजाब और मुंबई के समीकरण.

IPL 2025 Playoffs Top 2 Scenario for GT, RCB, PBKS and MI: आईपीएल 2025 में इस बार कुछ अलग देखने को मिला, जहां प्लेऑफ की चारों टीमें लीग स्टेज के सात मैच शेष रहते ही तय हो गईं, यह किसी भी सीजन में सबसे जल्दी हुआ. टॉप की चार टीमों में से तीन- गुजरात, आरसीबी और अब पंजाब ने भी दिल्ली के खिलाफ क्वालिफाई करने के बाद अपने मैच गंवा दिए हैं. हालांकि लीग के चार मैच अब भी बाकी हैं और इन सभी में प्लेऑफ की टीमें एक बार और खेलेंगी, जिससे टॉप-2 में पहुंचने की होड़ अब भी पूरी तरह खुली हुई है. टॉप-2 में जगह मिलने पर टीमों को दो बार क्वालिफाई करने का मौका मिलता है, इसलिए हर टीम इसे हासिल करने की कोशिश में है. आइये जानते हैं, सभी टीमों का प्लेऑफ के टॉप 2 में क्वालिफाई करने के क्या समीकरण बन रहे हैं. 

फिलहाल आईपीएल 2025 में टॉप पॉइंट्स टेबल में कुछ ऐसा हाल है.

स्थानटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट (NRR)
1गुजरात टाइटन्स1394018+0.602
2पंजाब किंग्स1384117+0.327
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु1384117+0.255
4मुंबई इंडियंस1385016+1.292

गुजरात टाइटंस 

गुजरात टाइटंस के पास अपनी किस्मत खुद के हाथ में है. अगर वे अहमदाबाद में चेन्नई को हरा देते हैं, तो वे सीधे पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच जाएंगे और क्वालिफायर-1 में जगह बना लेंगे. लेकिन अगर वे हार जाते हैं और आरसीबी अपने आखिरी मैच में जीत दर्ज कर 19 अंकों पर पहुंचती है, तो गुजरात टॉप-2 से बाहर हो सकता है, क्योंकि पंजाब या मुंबई में से कोई एक टीम तो उनसे आगे निकल ही जाएगी या तो अंकों से (पंजाब) या नेट रन रेट से (मुंबई). फिलहाल, गुजरात ही एकमात्र ऐसी टीम है जो आखिरी मैच हारने के बावजूद भी टॉप-2 में रहने की संभावना रखती है. (IPL 2025 Playoffs Top 2 Scenario for GT)

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की स्थिति थोड़ी जटिल हो गई है. दिल्ली से अप्रत्याशित हार के बाद अब उन्हें मुंबई को हराना ही होगा, साथ ही यह भी उम्मीद करनी होगी कि या तो गुजरात चेन्नई से हार जाए या आरसीबी को लखनऊ से हार मिले या यदि आरसीबी जीत भी जाए, तो उसका नेट रन रेट पंजाब से नीचे रहे. अगर पंजाब और आरसीबी दोनों ही अपने-अपने आखिरी मैच जीतते हैं, तो फिर टॉप-2 के लिए मामला रन रेट पर टिकेगा. मान लीजिए अगर आरसीबी 20 रन से जीतती है (200 रन के स्कोर को मानते हुए), तो पंजाब को कम से कम 5 रन से जीत दर्ज करनी होगी. अगर पंजाब मुंबई से हार जाता है, तो उनका टॉप-2 में पहुंचना असंभव हो जाएगा. (IPL 2025 Playoffs Top 2 Scenario for PBKS)

रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की उम्मीदें भी अब दूसरों के नतीजों पर टिकी हैं. सनराइजर्स के खिलाफ हार ने उन्हें कमजोर स्थिति में ला खड़ा किया है. अब अगर वे लखनऊ को हराकर 19 अंक तक पहुंचते हैं, तो उन्हें यह भी चाहिए कि या तो गुजरात चेन्नई से हार जाए या पंजाब को मुंबई से हार मिले, या पंजाब की जीत बहुत कम अंतर से हो ताकि आरसीबी का नेट रन रेट पंजाब से ऊपर रहे. अगर वे लखनऊ से हार जाते हैं, तो उन्हें एलिमिनेटर खेलना पड़ेगा, जैसा कि वे पिछले पांच सीजन में चार बार कर चुके हैं. (IPL 2025 Playoffs Top 2 Scenario for RCB)

मुंबई इंडियंस 

मुंबई इंडियंस का सफर बेहद दिलचस्प रहा है. शुरुआती पांच में से चार मुकाबले हारने के बावजूद उनकी वापसी शानदार रही, जिसका श्रेय उनके जबरदस्त नेट रन रेट (+1.292) को जाता है, जो अब तक इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ है. अगर वे पंजाब को हराते हैं, तो उनके पास टॉप-2 में पहुंचने का मौका रहेगा, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि या तो गुजरात या आरसीबी में से कोई एक टीम अपना आखिरी मैच हारे. (IPL 2025 Playoffs Top 2 Scenario for MI)

क्या शमी के लिये इंडिया टेस्ट टीम के रास्ते बंद हो गए हैं? अजीत अगरकर ने दिया अपडेट

टॉप 2 की रेस में कैसे पिछड़ गई PBKS, श्रेयस अय्यर ने बताया; DC के खिलाफ यहां हुई चूक

इंग्लैंड के खिलाफ ही करुण नायर ने जड़ा है तिहरा शतक, 8 साल बाद फिर दोहरा पाएंगे इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >