सेलीब्रेशन पर BCCI सख्त, लखनऊ तो हारा ही गेंदबाज पर जुर्माना भी लग गया, जानें क्यों हुआ ऐसा

IPL 2025 Digvesh Rathi Fined: आईपीएल 2025 के 14वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. लखनऊ के 176 रन के जवाब में पंजाब ने 16.2 ओवर में 177 रन बनाकर मैच अपने नाम किया. मैच के दौरान लखनऊ के गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी ने विकेट लेने के बाद ऐसा जश्न मनाया, जो अंपायर्स को अनुचित लगा. इसके चलते उन्हें आईपीएल आचार संहिता के तहत दंडित किया गया और सुनील गावस्कर ने भी उनकी आलोचना की.

IPL 2025 Digvesh Rathi Fined: आईपीएल 2025 के 14वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच एकतरफा मुकाबले में किंग्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 176 रन का स्कोर किया, जिसे पंजाब ने 16.2 ओवर में ही 177 रन बनाकर मैच जीत लिया. लेकिन इस मैच में एक विवाद भी खड़ा हो गया. लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी ने विकेट मिलने के बाद ऐसा जश्न मनाया, जो अंपायर्स को नहीं भाया. इस पर कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने भी जमकर लताड़ लगाई. अब इस अनुचित जश्न मनाने के कारण उन्हें आईपीएल आचार संहिता के तहत दंडित किया गया. Lucknow Super Giants vs Punjab Kings.

यह घटना पंजाब की पारी के तीसरे ओवर में घटी, जब 172 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पंजाब किंग्स ने अपने बल्लेबाज प्रियांश आर्य का विकेट गंवाया. ओवर की पांचवीं गेंद पर दिग्वेश राठी की बॉल पर प्रियांश ने ऊंचा शॉट खेला, जिसे शार्दुल ठाकुर ने कैच कर लिया. विकेट गिरते ही राठी प्रियांश के पास दौड़कर गए और वेस्टइंडीज के गेंदबााज केसरिक विलियम्स की तरह नोटबुक सेलीब्रेशन करने लगे. अंपायर्स न उन्हें चेतावनी देकर छोड़ी थी, लेकिन उनका जश्न मुश्किलें खड़ी कर गया, क्योंकि इसे अनुचित करार देते हुए उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया और एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया. Digvesh Rathi Celebration.

बीसीसीआई ने एलएसजी बनाम पीबीकेएस मैच के बाद एक बयान में कहा, “लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज दिग्वेश सिंह पर मंगलवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट अंक भी जमा किया गया है.” दिग्वेश राठी ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत अपने लेवल 1 के अपराध को स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया. चूंकि लेवल 1 के उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है, इसलिए इस पर कोई अपील नहीं की जा सकती.

IPL 2025 LSG vs PBKS: हालांकि राठी लखनऊ की तरफ से एकमात्र सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने इस स्पेल में एक और सफलता हासिल की, जब उन्होंने पंजाब के आक्रामक बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को आउट कर दिया, जिससे उनकी श्रेयस अय्यर के साथ 84 रनों की अहम साझेदारी टूट गई. लेकिन यह पंजाब की तरफ से गंवाया गया आखिरी विकेट साबित हुआ. श्रेयस अय्यर और नेहल वढेरा की शानदार बल्लेबाजी ने 22 गेंद शेष रहते पंजाब को आठ विकेट से जीत दिला दी.

एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 176 रन बनाए, जिसमें आयुष बदोनी और निकोलस पूरन की अहम पारियां शामिल रहीं. पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने शानदार 69 रन बनाए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 52 और नेहल वढेरा ने 43 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया.

इस जीत के साथ ही पीबीकेएस आईपीएल 2025 अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. पीबीकेएस, आरसीबी और डीसी क्रमश: अपने पहले दो मैच जीतकर चार-चार अंक पर बराबरी पर हैं. वहीं लखनऊ 3 मैचों में 1 जीत के साथ 6वें नंबर पर है. 

‘हम अब भी…’ ऋषभ पंत के अजीब बहाने, पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के बाद बताया- कैसे हारी LSG

पाकिस्तानी टीम पर चला ICC का हंटर, इस गलती से लगा रिजवान ब्रिगेड पर जुर्माना

27 करोड़ और टेंशन! ऋषभ पंत की भरपूर ट्रोलिंग, पंजाब किंग्स ने ऐसे साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >