यह बेवकूफाना सवाल है? सवाल पूछने पर CSK कोच स्टीफन फ्लेमिंग भड़के, कहा- आखिर में देखेंगे…

IPL 2025: CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम की खेलने की शैली पुरानी होने की आलोचनाओं को खारिज किया और कहा कि टीम में अब भी आक्रामकता है. आईपीएल 2025 में RCB से 50 रन की हार के बाद CSK की रणनीति पर सवाल उठे, लेकिन फ्लेमिंग ने इसे गलत आकलन बताया. उन्होंने कहा कि कोई भी टीम को हल्के में लेने की भूल न करे.

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने उन आलोचनाओं को खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा था कि CSK की खेलने की शैली पुरानी हो चुकी है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि टीम में अभी भी आक्रामकता बरकरार है और कोई भी उन्हें हल्के में लेने की गलती न करे. शुक्रवार को खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने CSK को 50 रनों से हरा दिया. 2008 के बाद पहली बार आरसीबी ने चेपॉक में जीत दर्ज की. इस हार के बाद CSK की खेल शैली पर सवाल उठने लगे. जब फ्लेमिंग (Stephen Fleming) से पूछा गया कि क्या CSK की खेलने की शैली अब पुरानी हो चुकी है, तो उन्होंने कड़े शब्दों में जवाब दिया.

फ्लेमिंग ने कहा, “मेरी शैली का क्रिकेट क्या है? पहला मैच जीतना, यही सही तरीका है. हमारे भीतर काफी आक्रामकता है. सिर्फ इसलिए कि हम पहली ही गेंद से आक्रामक नहीं होते, इसका मतलब यह नहीं कि हमारी शैली पुरानी हो गई है. हम आखिर में देखेंगे कि कौन सही था.”  उन्होंने आगे कहा, “हम सकारात्मक क्रिकेट खेलते हैं और कोई हमें कमतर नहीं आंक सकता. यह बेवकूफाना सवाल है.” Stephen Fleming on CSK Team.

CSK की खराब फील्डिंग पर जताई निराशा

फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि शुक्रवार के मैच में टीम की फील्डिंग बेहद खराब रही. उन्होंने कहा, “हमने दो-तीन मौके गंवाए, जिससे RCB को दबाव बनाने का मौका मिला. अगर हम 175 तक RCB को रोक पाते, तो बेहतर होता. लेकिन फील्डिंग में की गई गलतियों ने हमें नुकसान पहुंचाया. जोश हेजलवुड ने RCB के लिए शानदार गेंदबाजी की.”

धोनी की बैटिंग पर भी बोले फ्लेमिंग

महेंद्र सिंह धोनी ने इस मुकाबले में 16 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाकर सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वे अब आईपीएल में CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. लेकिन वे नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने उतरे, जिसकी काफी आलोचना की गई. इस पर फ्लेमिंग ने कहा, “धोनी पिछले एक महीने से लगातार अभ्यास कर रहे हैं और फिटनेस पर काफी मेहनत कर रहे हैं. हालांकि, जब वह बल्लेबाजी के लिए आए, तब तक जीत हासिल करना काफी मुश्किल हो चुका था.”

पिच से नहीं मिल रही मदद

आईपीएल 2025 में आरसीबी से 50 रन की हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि टीम हाल के वर्षों में चेपॉक की पिच को सही से पढ़ने में विफल रही है. उन्होंने कहा कि घरेलू मैदान का कोई फायदा नहीं मिल रहा, क्योंकि परिस्थितियां लगातार बदल रही हैं. आईपीएल 2024 में भी चेपॉक की पिच स्पिनरों के अनुकूल नहीं थी, जहां स्पिनर्स ने केवल 25 विकेट लिए, जबकि तेज गेंदबाजों ने 74 विकेट झटके. फ्लेमिंग ने बताया कि पिच की प्रकृति को समझने के लिए टीम को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है, क्योंकि अब यह पहले जैसा स्पिनरों के लिए मददगार मैदान नहीं रहा.

धोनी की स्टंपिंग पर हैरान नहीं यह भारतीय दिग्गज, बोला- कोई भी कर सकता है ऐसा

जब RCB लगी जीतने, तब छाई विराट पर मस्ती, जडेजा को चिढ़ाते हुए लगे नाचने, देखें Video

पाकिस्तानी मूल के कीवी खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, क्रुणाल पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >