GT vs SRH, IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर गुजरात टाइटंस पहुंचा प्वाइंट टेबल में टॉप पर
GT vs SRH, IPL 2022 Live Score: आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला हुआ. राशिद खान गेंदबाजी में तो कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन आखिरी गेंद पर छक्का मारकर गुजरात टाइटंस को मैच जीता दिया. इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 195 रन बनाए थे.
GT vs SRH, IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर गुजरात टाइटंस पहुंचा प्वाइंट टेबल में टॉप पर
Live Updates
4:57 AM. 28 Apr 2211:27 PM. 27 Apr
राशिद खान ने आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का, गुजरात 5 विकेट से जीता
राशिद खान ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से जीत दिला दी. उन्होंने 11 गेंद पर 31 रन बनाए. उन्होंने आखिरी ओवर में 3 छक्के लगाए. इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गया है. हैदराबाद की ओर से सभी पांच विकेट उमरान मलिक ने ही लिए.
4:57 AM. 28 Apr 2211:27 PM. 27 Apr
उमरान मलिक ने लिये पांच विकेट
गुजरात टाइटंस को शुरुआती पांच झटके अकेले उमरान मलिक ने दिया है. 16वें ओवर की आखिरी दो गेंद पर उमरान ने दो बल्लेबाजों को बोल्ड कर दिया. उनके ओवर की पांचवीं गेंद पर डेविड मिलर बोल्ड हुए. उसके तुरंत बाद बिना खाता खोले अभिवन मनोहर भी बोल्ड हो गये. इस मैच में उमरान ने चार ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट लिए.
4:57 AM. 28 Apr 2211:27 PM. 27 Apr
ऋद्धिमान साहा आउट, गुजरात को तीसरा झटका
सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा 68 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उन्होंने 38 गेंद का सामना किया. अपनी पारी में साहा ने 11 चौके और एक छक्का लगाया. साहा की जगह बल्लेबाजी करने राहुल तेवतिया क्रीज पर आए हैं.
4:57 AM. 28 Apr 2211:27 PM. 27 Apr
ऋद्धिमान साहा ने जड़ा अर्धशतक
ऋद्धिमान साहा ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. सलामी बल्लेबाज ने 28 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया है. इस बीच गुजरात टाइटंस के दो विकेट गिरे हैं.
4:57 AM. 28 Apr 2211:27 PM. 27 Apr
हार्दिक पांड्या आउट, गुजरात को दूसरा झटका
कप्तान हार्दिक पांड्या के रूप में गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका लगा है. पांड्या छह गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए है. गुजरात को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा है. गिल 24 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए थे.
4:57 AM. 28 Apr 2211:27 PM. 27 Apr
पावर प्ले में गुजरात ने बनाए 59 रन
6 ओवर के पहले पावर प्ले में गुजरात टाइटंस ने बिना विकेट गंवाए 59 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल 15 और ऋद्धिमान साहा 39 रन बनाकर खेल रहे हैं. साहा ने 18 गेंद पर 39 रन बनाए हैं.
मुख्य बातें