DC vs GT मुकाबले से पहले ग्लेन फिलिप्स ने भरी हुंकार, मैथ्यू हेडन को लेकर कही यह बात

DC vs GT, Glenn Phillips: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में अहम मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच से पहले गुजरात के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर बडा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि टीम का फोकस अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढने और पहली जीत दर्ज करने पर है. इसके साथ ही उन्होंने कोच मैथ्यू हेडन की भी तारीफ की.

DC vs GT, Glenn Phillips: आईपीएल 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में अहम मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच से पहले गुजरात के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने अपनी टीम के प्रदर्शन और आगे की रणनीति पर खुलकर बात की है. एक तरफ दिल्ली की टीम अपने दोनों शुरुआती मैच 6-6 विकेट से जीतकर शानदार फॉर्म में है. वहीं गुजरात टाइटंस को इस सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश है.

पिछले मैच की गलतियों पर दिया ध्यान

ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि पिछले मैच में हम काफी मजबूत स्थिति में थे लेकिन मैच को सही से खत्म नहीं कर पाए. उन्होंने बताया कि क्रिकेट में ऐसा होता है. अब टीम का पूरा ध्यान अपनी तैयारियों को बेहतर करने पर है. फिलिप्स के अनुसार यह एक लंबा टूर्नामेंट है. अगर टीम को एक बार लय मिल गई तो सब कुछ सही हो जाएगा.

अपने खेल पर है पूरा फोकस

अपने प्रदर्शन को लेकर फिलिप्स ने साफ कहा कि वह सिर्फ उन चीजों पर ध्यान देते हैं जो उनके हाथ में हैं. वह टीम में अपनी जगह पक्की करने और हर दिन छोटी जीतों पर फोकस करते हैं. यही छोटी सफलताएं उन्हें अगले दिन बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैं. उनका मानना है कि अपना काम सही तरीके से करने पर ही नतीजे पक्ष में आते हैं.

मैथ्यू हेडन से ले रहे हैं अनुभव

गुजरात टाइटंस के बैटिंग कोच मैथ्यू हेडन की तारीफ करते हुए फिलिप्स ने उन्हें एक शानदार इंसान बताया. उन्होंने कहा कि हेडन अपने खेलने के दिनों में बहुत ही अनुशासित खिलाड़ी थे. फिलिप्स उनके अपार अनुभव से सीखकर अपने खेल को और बेहतर बनाना चाहते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि मैदान के बाहर भी हेडन के साथ उनका तालमेल बहुत अच्छा रहता है.

पहली जीत के लिए उतरेगी गुजरात की टीम

आज का यह मुकाबला दिल्ली के घरेलू मैदान पर हो रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अब तक बेहतरीन खेल दिखाया है. ऐसे में गुजरात के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा. फिलिप्स के बयान से साफ है कि गुजरात की टीम अपनी पुरानी गलतियों को भुलाकर इस मैच में वापसी करने और सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने के पक्के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

ये भी पढ़ें-

DC vs GT: दिल्ली ने जीता टॉस, गुजरात की बैटिंग, शुभमन गिल की टीम में वापसी

CSK को मिली राहत, इस धाकड़ खिलाड़ी की होगी वापसी, किया खुद खुलासा

KKR के लिए खुशखबरी, अगले मैच में गेंदबाजी करेगा 25 करोड़ का खिलाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >