सूर्यकुमार अभी फिट नहीं, जांच के लिए NCA पहुंचे हार्दिक पांड्या, एशिया कप के लिए कैसी है टीम इंडिया की अपडेट

Indian Team update for Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी बेंगलुरु स्थित एनसीए में फिटनेस टेस्ट दे रहे हैं. हार्दिक पंड्या का दो दिवसीय फिटनेस टेस्ट आज से शुरू हुआ है, जिसकी रिपोर्ट अहम होगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और एनसीए में रिहैब पर काम कर रहे हैं.

Indian Team update for Asia Cup 2025 : एशिया कप के लिए भारतीय टीम अब अपने कील कांटे दुरुस्त कर रही है. कप्तान हों या पूर्व कप्तान सबकी हाजिरी बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) लगवाई जा रही है. दुबई में चैपियंस ट्रॉफी की विजेता भारतीय टीम एशिया कप को भी जीतने के लिए पूरा जोर लगाना चाहेगी. इसीलिए हार्दिक पांड्या एशिया कप से पहले एनसीए में आज से का फिटनेस टेस्ट शुरू हो रहा है, जो दो दिनों तक चलेगा. इस टेस्ट की रिपोर्ट पर सभी की नजरें होंगी, क्योंकि पास होने के बाद ही उनके लिए एशिया कप खेलने का रास्ता साफ होगा. साथ ही कैप्टन सूर्यकुमार के फिटनेस पर भी बीसीसीआई की नजर है, हालांकि वे अभी फिट नहीं हैं. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी एशिया कप से पहले एनसीए पहुंचे हैं. उनका रूटीन फिटनेस असेसमेंट 11 और 12 अगस्त को होगा. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मिड जुलाई से मुंबई में ट्रेनिंग कर रहे हैं. पंड्या ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की सीमित ओवरों की सफलता में अहम योगदान दिया था. अब भारत को उनसे उम्मीद है कि वह एशिया कप और अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भारत के अहम खिलाड़ी साबित होंगे.

सूर्यकुमार यादव फिलहाल फिट नहीं

टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव अब तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं. उन्होंने जून में जर्मनी के म्यूनिख में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाई थी और अगले एक हफ्ते तक एनसीए में रहकर फिजियो और मेडिकल टीम की देखरेख में फिटनेस पर काम करेंगे. उन्होंने एनसीए में चेक-इन किया था, जिससे यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह पुरुष एशिया कप से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे. हालांकि, उसी  रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यकुमार के पूरी तरह फिट होने के लिए एनसीए में एक और हफ्ता बिताने की उम्मीद है. वह फिजियो और मेडिकल टीम की निगरानी में ट्रेनिंग करेंगे. 

भारतीय टी20 कप्तान के टूर्नामेंट से पहले फिट होकर टीम की कमान संभालने की उम्मीद है. पिछले हफ्ते सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह एनसीए लौटते दिखे. सूर्यकुमार आखिरी बार आईपीएल 2025 सीज़न में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते दिखे थे. वह बल्ले से शानदार रहे, 717 रन बनाकर सीज़न के दूसरे सबसे बड़े रन-स्कोरर रहे, उनसे आगे सिर्फ गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन रहे, जिन्होंने ऑरेंज कैप जीती.

श्रेयस अय्यर को मिलेगा मौका?

वहीं पंजाब को फाइनल में पहुंचाने वाले श्रेयस अय्यर ने 27 से 29 जुलाई के बीच एनसीए में अपना फिटनेस असेसमेंट पूरा कर लिया है. आईपीएल में शानदार प्रदर्शन और मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में धुआंधार पारियों के बावजूद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जगह नहीं मिली. श्रेयस अय्यर ने दिसंबर 2023 के बाद से भारत के लिए कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. हालांकि अब देखना होगा कि चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम के सदस्य रहे अय्यर को एशिया कप के लिए भारत की टी20 टीम में उनकी जगह पर चयनकर्ता उनके प्रदर्शन का इनाम देते हैं या नहीं.

एशिया कप में भारत का शेड्यूल

एशिया कप 9 सितंबर से शुरू होगा और भारत अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा.भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को एशिया कप में भिड़ंत तय है. भारत की मेजबानी में 9 से 28 सितंबर तक यूएई में होने वाले इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें ग्रुप ए में हैं और संभव है कि वे तीन बार आमने-सामने हों. इस टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा. 

ये भी पढ़ें:-

बेटियों ने रचा इतिहास, 20 साल बाद एशिया कप खेलेगी भारतीय टीम, AIFF ने बरसाए लाखों रुपये

सलमान खान का बड़ा खुलासा, IPL टीम खरीदने का बहुत पहले ऑफर हुआ था, लेकिन उस वक्त…

मासूम सी ख्वाहिश- आपको IPL के अगले सीजन भी खेलना होगा, धोनी ने दिया ऐसा दिल दुखाने वाला जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >