ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, ग्लेन मैक्सवेल के हाथ की टूटी हड्डी, इस सीरीज से हुए बाहर

Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को बांह में फ्रैक्चर की समस्या से जूझना पड़ रहा है. ऑस्ट्रेलिया को आने वाली कई सीरीज में उनके न होने से समस्या झेलनी पड़ सकती है.

Glenn Maxwell: भारतीय टीम का एशिया कप 2025 के बाद शेड्यूल काफी सिंपल है. वेस्टइंडीज के खिलाफ दो घरेलू टेस्ट और फिर ऑस्ट्रेलिया रवानगी. इस दौरे पर भारतीय टीम 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलने वाली है. ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा. लेकिन इस शृंखला से पहले ही उसे बड़ा झटका लगा है. कंगारू टीम के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को चोट के कारण कीवियों के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में उनकी चोट कितनी गंभीर है और क्या वह भारत दौरे तक ठीक हो पाएंगे.

स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए और उनकी फोरआर्म (हाथ) की हड्डी टूट गई. 36 वर्षीय मैक्सवेल माउंट माउंगानुई में टीम के नेट सेशन के दौरान मिशेल ओवेन की गेंद पर कलाई में चोट खा बैठे. यह घटना बुधवार से शुरू हो रही सीरीज के पहले मैच से ठीक पहले की है. टीम के खिलाड़ी मैथ्यू शॉर्ट ने मैक्सवेल की चोट पर कहा, “आवाज अच्छी नहीं आई थी. मैंने इसे अपनी नजर के कोने से देखा. (ओवेन) वह गेंदबाज नहीं हैं, जिनके सामने आप टी20 ट्रेनिंग में होना चाहेंगे. मैक्सी पहले भी इस तरह की गंभीर चोटों से गुजरे हैं. वह थोड़े निराश थे, लेकिन यह किसी और चोट की तरह ही है. मुझे यकीन है कि वह इससे उबर जाएंगे.”

जॉश फिलिप की हुई टीम में एंट्री

मैक्सवेल की जगह विकेटकीपर जॉश फिलिप को चैपल-हैडली टी20 ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किया गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की है कि मैक्सवेल सीरीज से बाहर रहेंगे और जॉश फिलिप उनकी जगह लेंगे. अभी यह साफ नहीं है कि वह कितने समय तक मैदान से बाहर रहेंगे, लेकिन यह निश्चित रूप से मैक्सवेल और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए बड़ा झटका है. खासकर इसलिए क्योंकि आने वाले महीनों में ऑस्ट्रेलिया का क्रिकेटिंग सीजन बेहद व्यस्त है. अगले महीने ऑस्ट्रेलिया भारत की मेजबानी करेगा, जहाँ दोनों टीमों के बीच व्हाइट-बॉल सीरीज खेली जाएगी और अगले साल आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप भी होना है.

पांच मैचों की सीरीज के लिए मैक्सवेल पर रहेगी फिटनेस की दौड़

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, मैक्सवेल अब ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी वापसी की टाइमलाइन तय करेंगे. इससे पहले इसी महीने, जॉश इंगलिस की जगह एलेक्स कैरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था. 29 अक्टूबर से कैनबरा में शुरू हो रही पाँच मैचों की टी20 सीरीज में मैक्सवेल की फिटनेस पर सवाल रहेगा. इस सीरीज में मेलबर्न, होबार्ट, गोल्ड कोस्ट और ब्रिस्बेन में भी मुकाबले खेले जाएंगे. मैक्सवेल के लिए यह फिटनेस की दौड़ होगी.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मैट कुहनमैन, मिचेल ओवेन, जॉश फिलिपे, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा.

ये भी पढ़ें:-

Asia Cup: भारत की जीत पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर की आंखें हुईं नम, भर्राए गले से इस खिलाड़ी पर फोड़ा ठीकरा

अश्विन ने भारत की जीत पर हारिस रऊफ को बोला थैंक्यू, जानें किस बात पर दिग्गज ने लिए मजे

इस दिन फिर होने वाली है IND vs PAK भिड़ंत, जानें कब और कहां देख पाएंगे यह महामुकाबला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >