शादी के बंधन में बंधेंगे कुलदीप यादव, देहरादून पहुंचे चहल और रिंकू

Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी में वंशिका चड्ढा के साथ शादी करने जा रहे हैं. इस समारोह में शामिल होने के लिए युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ और फील्डिंग कोच टी दिलीप देहरादून आ चुके हैं. शादी के बाद कुलदीप आईपीएल 2026 खेलेंगे.

Kuldeep Yadav Wedding: स्पिनर कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. यह समारोह मसूरी के सेवॉय होटल में आयोजित किया जा रहा है. इस मौके पर शामिल होने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाडी और कोच देहरादून पहुंचने लगे हैं. हाल ही में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल, बल्लेबाज रिंकू सिंह और टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप को देहरादून में देखा गया है. रिंकू अपनी मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज के साथ यहां पहुंचे हैं. इस शादी को लेकर खेल जगत में काफी उत्साह है और इससे जुडे सभी फैक्ट्स स्पष्ट रूप से सामने आ चुके हैं.

चहल बोले- भाई की शादी है 

देहरादून पहुंचने पर युजवेंद्र चहल काफी खुश नजर आए. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने अपनी कार में बैठते वक्त कहा कि भाई की शादी है, फुल डांस होगा. एक समय था जब कुलदीप और चहल जोडी में शिकार करते थे. इन दोनों की जोडी को क्रिकेट में ‘कुलचा’ कहा जाता था. कई मैच चहल और कुलदीप ने भारत के लिए एक साथ खेले हैं. हालांकि, लंबे समय से चहल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चहल कमेंट्री करते हुए दिखाई दिए थे.

प्रिया सरोज के साथ शादी में पहुंचे रिंकू 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद रिंकू सिंह अब अपनी मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज के साथ कुलदीप यादव की शादी अटेंड करने के लिए देहरादून पहुंचे हैं. रिंकू के लिए पिछला कुछ समय काफी उतार-चढाव वाला रहा है. एक तरफ उन्होंने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई, वहीं दूसरी तरफ इसी टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने अपने पिता को खो दिया था. इस दुखद घटना के बाद अब रिंकू अपने साथी खिलाडी की खुशी में शरीक होने पहुंचे हैं.

फील्डिंग कोच टी दिलीप भी देहरादून पहुंचे 

खिलाडियों के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी कुलदीप यादव की शादी में हिस्सा लेने के लिए देहरादून पहुंच गए हैं. कुलदीप की शादी को लेकर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की. मीडिया से बात करते हुए टी दिलीप ने कहा कि हम साथ खेलते हैं और वह एक दोस्त है. इसलिए मुझे यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है.

IPL में दिल्ली के लिए खेलेंगे कुलदीप 

कुलदीप यादव भी हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं. हालांकि यादव को ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एकमात्र मुकाबला खेला था. इसमें कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर 1 विकेट लिया था. अब 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 में कुलदीप दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. दिल्ली की टीम आगामी सीजन में उनके खेल पर काफी निर्भर करेगी.

ये भी पढ़ें-

साउथ अफ्रीका सबसे बेवकूफ टीम, टी20 वर्ल्ड कप के बाद माइकल वॉन का बड़ा दावा

अबरार की एंट्री से काव्या मारन हुईं ट्रोल, सनराइजर्स का एक्स अकाउंट सस्पेंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >