साउथ अफ्रीका सबसे बेवकूफ टीम, टी20 वर्ल्ड कप के बाद माइकल वॉन का बड़ा दावा

Michael Vaughan on South Africa: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक पॉडकास्ट में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साउथ अफ्रीका को टी20 विश्व कप 2026 की सबसे मूर्ख टीम बताया है. वॉन का मानना है कि सुपर-8 में साउथ अफ्रीका की जीत के कारण ही भारतीय टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच पाई.

Michael Vaughan on South Africa: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की मदद से पहुंच पाई. सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया. इसी नतीजे ने भारत के सेमीफाइनल में जाने का रास्ता पूरी तरह साफ कर दिया. सुपर-8 राउंड की शुरुआत में टीम इंडिया का नेट रन रेट बहुत खराब था. अगर साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज से अपना मैच हार जाती, तो भारत का टूर्नामेंट से बाहर होना तय था. प्वाइंट्स टेबल में वेस्टइंडीज की टीम भारत से नीचे थी, लेकिन उनका नेट रन रेट भारत से काफी बेहतर था.

माइकल वॉन ने साउथ अफ्रीका को कहा मूर्ख 

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने साउथ अफ्रीका को टी20 विश्व कप की सबसे मूर्ख टीम बताया है. उन्होंने यह बात इसलिए कही क्योंकि साउथ अफ्रीका की वजह से ही भारत नॉकआउट में पहुंचा. वॉन ने एक पॉडकास्ट में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि अगर साउथ अफ्रीका सुपर-8 के मैच में वेस्टइंडीज से हार जाता, तो भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया होता. उनके अनुसार साउथ अफ्रीका को भारत को वहीं रोक देना चाहिए था.

साउथ अफ्रीका ने जारी रखा जीत का सिलसिला 

वॉन ने आगे बताया कि वेस्टइंडीज को हराकर साउथ अफ्रीका ने अपनी जीत के सिलसिले को बनाए रखा. लेकिन इसका सीधा फायदा भारतीय टीम को मिल गया. इसके बाद भारत ने अगले मैचों में शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने पहले जिम्बाब्वे को हराया. फिर बड़े मैच में वेस्टइंडीज को मात दी. इसके बाद सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को भी हरा दिया और अपनी ताकत साबित कर दी.

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैन खिलाड़ियों को दिया आराम 

साउथ अफ्रीका को वेस्टइंडीज को हराने के बाद अपना अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के साथ खेलना था. साउथ अफ्रीका की टीम इस मैच को लेकर बहुत आश्वस्त थी. इसी कारण से उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में अपने तीन अहम खिलाड़ियों को आराम भी दिया. माइकल वॉन का मानना है कि साउथ अफ्रीका को अपनी रणनीति में बदलाव करना चाहिए था और भारत को बाहर करने के मौके का फायदा उठाना चाहिए था.

टूर्नामेंट जीतने का वॉन का फॉर्मूला 

पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टूर्नामेंट जीतने का एक सीधा तरीका बताया. उनके अनुसार अगर किसी टीम को बड़ा टूर्नामेंट जीतना है, तो सबसे अच्छी टीम को किसी भी तरह बाहर करना ही होगा. उन्होंने साफ कहा कि खेल में आमतौर पर ऐसी चीजें नहीं होती हैं. लेकिन अगर आप वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं, तो सबसे अच्छा तरीका यही है कि सबसे मजबूत टीम को शुरुआत में ही बाहर कर दिया जाए. साउथ अफ्रीका ने ऐसा नहीं किया और भारत को आगे बढ़ने का मौका दे दिया.

ये भी पढ़ें-

अबरार की एंट्री से काव्या मारन हुईं ट्रोल, सनराइजर्स का एक्स अकाउंट सस्पेंड

अब होगा कमबैक! अभिषेक-गिल के तरह युवराज की शरण में पहुंचे ऋषभ, ट्रेनिंग शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >