The Hundred नीलामी: सनराइजर्स ने पाक खिलाड़ी अबरार को 2.34 करोड़ में खरीदा, जमकर हो रही आलोचना

The Hundred 2026 Auction: चेन्नई के मीडिया ग्रुप सन ग्रुप के स्वामित्व वाली सनराइजर्स लीड्स ने द हंड्रेड ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को 2.34 करोड़ में खरीदा. जिसके बाद सनराइजर्स की जमकर आलोचना शुरू हो गई है.

The Hundred 2026 Auction: अबरार अहमद भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी द्वारा खरीदे गए पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं.

अबरार को खरीदने के लिए सनराइजर्स लीड्स और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच लगी होड़

पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के लिए ट्रेंट रॉकेट्स और सनराइजर्स के बीच होड़ लग गई. हालांकि बाद में सनराइजर्स ने अबरार को 190000 पाउंड (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) में खरीद लिया.

आईपीएल में बैन हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी

अबरार पर बोली लगाकार सनराइजर्स ने उन बातों पर विराम लगा दिया है कि हंड्रेड में भारतीय फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगाएंगी. हालांकि आईपीएल में अब भी पाकिस्तानी खिलाड़ी बैन हैं. भारत-पाकिस्तान के बीच खराब राजनयिक रिश्तों के कारण 2009 से पाक खिलाड़ियों पर आईपीएल में कोई बोली नहीं लगी है.

नीलामी में शामिल हुईं काव्या मारन

सन ग्रुप आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का भी मालिक है. उसने पिछले साल पहले के नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स का टेकओवर किया था. सनराइजर्स की CEO काव्या मारन नीलामी में शामिल हुईं.

सनराइजर्स की हो रही आलोचना

पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद पर बोली लगाने को लेकर सनराइजर्स की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है. खास कर सीईओ काव्या मारन की. यूजर्स आईपीएल 2026 में सनराइजर्स के मैच का बहिष्कार करने की धमकी दे रहे हैं. एक एक्स अकाउंट से लिखा गया- काव्या मारन की फ्रेंचाइजी ने अभिनंदन और भारतीय सेना का मजाक उड़ाने वाले अबरार अहमद को चुना. आईपीएल में एसआरएच का एक भी मैच नहीं देख रहा हूं.

अबरार नीलामी में बिकने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी

अबरार नीलामी के दौरान बिकने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी थे. इससे पहले एक और स्पिनर उस्मान तारिक को बर्मिंघम फीनिक्स ने 140,000 पाउंड (लगभग 1.72 करोड़ रुपये) में खरीदा था. लीग 21 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >