712 दिन-71 पारियां; सेंचुरी को तरस रहे बाबर आजम की डक पर उड़ीं गिल्लियां, पाकिस्तान को भी मिली शिकस्त

West Indies vs Pakistan 2nd ODI : वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को दूसरे वनडे में 5 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. बारिश से 35 ओवर के मुकाबले में पाकिस्तान ने 7 विकेट पर 180 रन बनाए, जिसे मेजबान ने 33.2 ओवर में हासिल कर लिया. इस मैच में बाबर आजम खराब फॉर्म में रहे और तीन गेंद पर शून्य पर बोल्ड हो गए, जो उनके करियर का पांचवां डक है. (Babar Azam clean bowled on duck in WI vs PAK 2nd ODI video)

West Indies vs Pakistan 2nd ODI : बाबर आजम का खराब फॉर्म उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है. लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे बाबर आजम अभी भी अपनी पुरानी लय नहीं पा सके हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में बाबर आजम तीन गेंद पर शून्य पर बोल्ड हो गए. यह बाबर का उनके करियर में पांचवां डक रहा. बाबर तो फेल हुए ही, त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात देकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. बारिश के कारण मैच 35 ओवर का कर दिया गया था, जिसमें पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 180 रन बनाए. जवाब में मेजबान टीम ने 33.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज और पूर्व ऑल-फॉर्मेट कप्तान बाबर आजम रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली टीम के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन वह खाता भी नहीं खोल पाए और तीन गेंद पर शून्य पर आउट हो गए. मैच के नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने बाबर की डिफेंस भेदकर उनके स्टंप उखाड़ दिए. नंबर तीन पर उतरे बाबर दो गेंदों को डिफेंड करने के बाद तीसरी गेंद पर वह फुल लेंथ डिलीवरी को गलत लाइन में खेल बैठे और बोल्ड हो गए. (

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज और पूर्व ऑल-फॉर्मेट कप्तान बाबर आजम रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली टीम के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन वह खाता भी नहीं खोल पाए और तीन गेंद पर शून्य पर आउट हो गए. मैच के नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने बाबर की डिफेंस भेदकर उनके स्टंप उखाड़ दिए. नंबर तीन पर उतरे बाबर दो गेंदों को डिफेंड करने के बाद तीसरी गेंद पर वह फुल लेंथ डिलीवरी को गलत लाइन में खेल बैठे और बोल्ड हो गए. (Babar Azam clean bowled on duck in WI vs PAK 2nd ODI video)

2023 में आया था आखिरी शतक

पहले वनडे में उन्होंने 47 रन बनाए थे, जबकि दूसरे में खाता भी नहीं खोल पाए. बाबर ने वनडे क्रिकेट में 30 अगस्त 2023 को एशिया कप में नेपाल के खिलाफ 151 रन की बड़ी पारी खेली थी. नेपाल के खिलाफ वह शतक अब तक उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक है. यानी 712 दिन और 71 पारियों के बाद से बाबर शतक से खाली हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ सेंचुरी के बाद से बाबर ने 28 वनडे पारियों में 929 रन बनाए हैं, इस दौरान उन्होंने नौ बार 50+ स्कोर बनाए, लेकिन 78 से ऊपर नहीं जा पाए.

पाकिस्तान की पारी 

वहीं मैच की बात करें, तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे पाकिस्तानी ओपनरों ने संभलकर शुरुआत की और 8 ओवर में बिना विकेट के 37 रन बनाए. 9वें ओवर में जेडन सील्स ने डबल विकेट मेडन लेकर मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने पहले सैम अय्यूब (23) को तीसरी स्लिप में कैच करवाया और अगली ही गेंद पर बाबर आजम को 0 पर बोल्ड किया. इसके बाद अब्दुल्ला शफीक (26) और मोहम्मद रिज़वान (16) भी बड़ा स्कोर नहीं बना सके. 88/4 पर पाकिस्तान मुश्किल में था, लेकिन हुसैन तलत (31) और हसन नवाज़ (नाबाद 36, 3 छक्के) ने रन गति बढ़ाई. शाहीन अफरीदी 11 रन बनाकर नाबाद रहे. वेस्टइंडीज की ओर से जेडन सील्स ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि जेडियाह ब्लेड्स, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोटी और रोस्टन चेज़ को 1-1 सफलता मिली.

वेस्टइंडीज की पारी 

181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही. हसन अली ने ब्रैंडन किंग (1) और एविन लुईस (7) को पवेलियन भेजकर स्कोर 12/2 कर दिया. कीसी कार्टी (16) के आउट होने के बाद टीम 45/3 पर संघर्ष कर रही थी. इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंद पर 45 रन (4 चौके, 3 छक्के) बनाए और कप्तान शाई होप (32) के साथ अहम साझेदारी की. मोहम्मद नवाज ने दोनों के विकेट लेकर पाकिस्तान की उम्मीदें जगाईं, लेकिन रोस्टन चेज (नाबाद 49) और जस्टिन ग्रीव्स (नाबाद 26) ने 77 रन की अटूट साझेदारी कर जीत दिला दी. पाकिस्तान की ओर से हसन अली और मोहम्मद नवाज़ ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अबरार अहमद को 1 सफलता मिली.

वेस्टइंडीज ने खत्म किया हार का सिलसिला

इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अपनी लंबी हार का सिलसिला तोड़ दिया. मेजबान टीम ने 2263 दिनों बाद पाकिस्तान पर वनडे जीत दर्ज की है. इससे पहले उन्होंने 31 मई 2019 को वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था. इस सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान ने जीता था, अब दूसरा वेस्टइंडीज ने अपने नाम किया है, अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और सीरीज का डिसाइडिंग मुकाबला 12 अगस्त को इसी मैदान पर खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें:-

‘कैच ऑफ द सेंचुरी’ मैक्सवेल के सुपरमैन अवतार ने किया हैरान, बाउंड्री के बाहर से उड़ा लाए गेंद, देखें वीडियो

AUS vs SA: मिचेल मार्श ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के लिए T20I में किया अनोखा कारनामा

Asia Cup 2025 के लिए टीम इंडिया के उप कप्तान की रेस तेज, इस खिलाड़ी का नाम सबसे आगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >