थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज को दिया आउट, लेकिन सूर्यकुमार ने वापस ले ली अपील, कैप्टन स्काई ने ऐसा क्यों किया?

Asia Cup 2025 India vs UAE: दुबई में खेले गए मुकाबले में यूएई 13.1 ओवर में 57 रन पर सिमट गया, जिसे भारत ने सिर्फ 27 गेंदों में हासिल कर 93 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज की. गेंदों के लिहाज से यह टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत रही. इसी मैच में सूर्यकुमार यादव ने खेलभावना दिखाते हुए स्पष्ट आउट की अपील वापस ली.

Asia Cup 2025 India vs UAE: भारत ने एशिया कप 2025 के ग्रुप-ए के अपने मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को नौ विकेट से हराकर शानदार अंदाज में टूर्नामेंट का आगाज किया. भारत के लिए यह टूर्नामेंट के लिए एक तरह से प्रैक्टिस मैच की तरह रहा. कुलदीप यादव और शिवम दुबे की कातिलाना गेंदबाजी और फिर अभिषेक शर्मा की धुआंधार बल्लेबाजी ने भारत को शानदार जीत दिलाई. यूएई पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.1 ओवर में 57 रन पर ढेर हो गया, जिसे भारत ने केवल 27 गेंद पर हासिल कर लिया. भारत ने 93 गेंद शेष रहते यह मुकाबला अपने नाम किया. यह भारत की किसी भी टेस्ट प्लेइंग नेशन की गेंदों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत रही. हालांकि इसी मैच के दौरान एक दिलचस्प घटना ने सभी का ध्यान खींचा. जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खेल भावना का परिचय देते हुए एक साफ आउट के बावजूद अपील वापस ले ली. 

यह वाकया 13वें ओवर की चौथी गेंद पर हुआ, जब शिवम दुबे की बाउंसर पर बल्लेबाज जुनैद सिद्दीकी क्रीज से बाहर हो गए थे. विकेटकीपर संजू सैमसन के थ्रो ने स्टंप्स गिरा दिए और तीसरे अंपायर की मदद से रीप्ले में साफ दिखा कि बल्लेबाज क्रीज से बाहर थे. स्क्रीन पर “आउट” का संकेत भी आ गया था, लेकिन सूर्यकुमार ने अपील वापस ले ली.

असल में गेंदबाज शिवम दुबे के रनअप के दौरान उनका तौलिया गिर गया था, जिस पर सिद्दीकी ने तुरंत इशारा किया. बल्लेबाज इस वजह से थोड़ी देर के लिए विचलित हो गए और क्रीज में वापस नहीं लौट पाए. बाद में जब रीप्ले सामने आया, तो यह स्पष्ट हुआ कि आउट का निर्णय तौलिए से संबंधित नहीं था, बल्कि बल्लेबाज की लापरवाही के कारण हुआ था. इसके बावजूद सूर्यकुमार ने अपील वापस लेकर खेल भावना का उदाहरण पेश किया. 

IND vs UAE मैच का हाल

मैच की बात करें तो सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारतीय गेंदबाजों ने इस निर्णय को सही साबित कर दिखाया. यूएई के ओपनर मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू ने पहले विकेट के लिए 26 रन जोड़े, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने शराफू को आउट कर शुरुआती सफलता दिलाई. इसके बाद यूएई की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. पूरी टीम 13.1 ओवर में सिर्फ 57 रन पर ढेर हो गई, जो भारत के खिलाफ उनका अब तक का न्यूनतम टी20 स्कोर भी रहा.

भारतीय गेंदबाजों में कुलदीप यादव सबसे चमकदार रहे. उन्होंने 2.1 ओवर में मात्र सात रन देकर चार विकेट झटके. वहीं शिवम दुबे ने भी अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दो ओवर में सिर्फ चार रन देकर तीन विकेट चटकाए. अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ने भी किफायती गेंदबाजी कर दबाव बनाए रखा.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 93 गेंदें शेष रहते आसानी से जीत हासिल कर ली. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों पर 30 रन बनाए, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे. शुभमन गिल 20 रन और कप्तान सूर्यकुमार सात रन पर नाबाद लौटे. इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपनी ताकत और गहराई दोनों का शानदार परिचय दिया.

ये भी पढ़ें:-

यूएई को हराने के बाद सूर्यकुमार ने खोला राज, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का क्यों लिया फैसला

ICC Rankings: Asia Cup 2025 से पहले भारतीय गेंदबाजों की बड़ी छलांग, टॉप 10 में इतने इंडियन

‘अब यूएई के खिलाफ भी तुम्हें बुमराह चाहिए?, गंभीर के फैसले से अजय जडेजा हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >