Hardik Krunal Pandya Rift Rumours: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के बाद हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रुणाल पांड्या के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा हो रही है. फैंस के बीच यह चर्चा इसलिए शुरू हुई क्योंकि जीत के बाद हार्दिक को बधाई देने वाले तमाम लोगों के बीच क्रुणाल का नाम गायब था. सोशल मीडिया यूजर्स ने गौर किया कि न तो क्रुणाल पांड्या और न ही उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने हार्दिक के लिए कोई बधाई संदेश पोस्ट किया. जबकि पहले यह परिवार हर छोटी-बड़ी खुशी एक साथ मनाते हुए सोशल मीडिया पर नजर आता था.
पूरा परिवार हार्दिक को सपोर्ट करने के लिए मौजूद रहता था
फैंस का कहना है कि सिर्फ सोशल मीडिया पर चुप्पी ही नहीं, बल्कि फिजिकल प्रेजेंस भी कम हुई है. पिछले टूर्नामेंट्स में पूरा परिवार हार्दिक को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहता था, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान क्रुणाल और पंखुड़ी कहीं नजर नहीं आए. इसके अलावा, नेटिजन्स ने यह भी दावा किया है कि दोनों भाई अब एक-दूसरे की इंस्टाग्राम पोस्ट पर न तो लाइक कर रहे हैं और न ही कमेंट, जो पहले बहुत आम था.
हार्दिक ने माहिका शर्मा को अपना लकी चार्म बताया
इन सबके बीच मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा का नाम चर्चा में है. माहीका को पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम में देखा गया, जहां वह हार्दिक के बेटे अगस्त्य के साथ भी वक्त बिताती दिखीं. मैच के बाद हार्दिक ने भी खुलकर माहीका का जिक्र किया. उन्होंने माहिका को अपना लकी चार्म बताया और उन्हें मेरी मिसिस कहकर संबोधित किया. फैंस का एक बड़ा वर्ग इसे हार्दिक की जिंदगी में आया बड़ा बदलाव मान रहा है.
जुलाई 2024 में नताशा स्टेनकोविक से हुए तलाक के बाद हार्दिक की निजी जिंदगी काफी चर्चा में रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कई यूजर्स का मानना है कि क्रुणाल और पंखुड़ी अब भी नताशा और अगस्त्य के काफी करीब हैं, जबकि हार्दिक अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Schedule: देखें पहले 20 मैचों की लिस्ट, जानें आपकी पसंदीदा टीम का मैच कब है?
सौतेले भाई का विवाद
रिश्तों में खटास की एक वजह साल 2024 में सामने आया वह मामला भी बताया जा रहा है, जिसमें हार्दिक और क्रुणाल के साथ उनके सौतेले भाई वैभव पांड्या द्वारा 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप लगा था. हालांकि, किसी भी आधिकारिक सूत्र ने यह नहीं कहा कि इस घटना का असर दोनों सगे भाइयों के निजी संबंधों पर पड़ा है.
हालांकि, एक बड़ा तबका यह भी मानता है कि ये सिर्फ सोशल मीडिया पर की जा रही ओवर-एनालिसिस है. वडोदरा की सड़कों से निकलकर भारतीय क्रिकेट टीम तक का सफर तय करने वाले पांड्या ब्रदर्स का बॉन्ड हमेशा से मजबूत रहा है. इन अटकलों पर अभी तक परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है.
ये भी पढ़ें: मारपीट कर छीने पैसे… गरिमा तिवारी ने पति अमित मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप
