जरा सी दिल में दे जगह… इस एक्ट्रेस को देख मैदान में गूंजा जन्नत मूवी का गाना

Sonal Chauhan Viral Video: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोनल चौहान को देखकर फैंस खुशी से झूम उठे. दर्शकों ने उनके लिए 'जरा सी दिल में दे जगह तू' गाना शुरू कर दिया. सोनल ने इस यादगार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को धन्यवाद दिया.

Sonal Chauhan Viral Video: टी20 वल्ड कप फाइनल मुकाबले के दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान मैच देखने पहुंची थीं. इस दौरान स्टैंड में मौजूद फैंस ने उन्हें पहचान लिया और उनके सम्मान में एक खास गाना गाना शुरू कर दिया. सोनल को देखते ही फैंस ने उनकी डेब्यू फिल्म का गाना ‘जरा सी दिल में दे जगह तू’ एक साथ मिलकर गाया. यह अचानक हुआ वाकया एक्ट्रेस के लिए बेहद यादगार बन गया जिसे उन्होंने अपने कैमरे में रिकॉर्ड भी किया.

स्टेडियम में गूंजा जन्नत फिल्म का गाना

अहमदाबाद में मैच देखने के लिए भारी भीड़ जमा थी. इसी बीच जब वीआईपी गैलरी में बैठी सोनल चौहान पर क्रिकेट फैंस की नजर पड़ी तो माहौल बदल गया. दर्शकों के एक बड़े ग्रुप ने एक सुर में ‘जरा सी’ गाना शुरू कर दिया. यह गाना साल 2008 में आई उनकी पहली फिल्म जन्नत का है. इस गाने ने सोनल के करियर की शुरुआत में उन्हें बड़ी पहचान दिलाई थी. 

सोनल चौहान ने रिकॉर्ड किया पूरा वीडियो

फैंस का यह प्यार देखकर सोनल चौहान के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान आ गई. उन्होंने तुरंत अपना मोबाइल फोन निकाला और इस पल को वीडियो में कैद करना शुरू कर दिया. इस वीडियो क्लिप में सोनल को फैंस की तरफ देखकर हाथ हिलाते हुए और उनका अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है. पूरे स्टेडियम में दर्शकों का उत्साह चरम पर था और सब अपनी जगह पर खड़े होकर गाना गा रहे थे.

सोशल मीडिया पर साझा की अपनी खुशी

मैच खत्म होने के बाद सोनल चौहान ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया. यह वीडियो इंटरनेट पर बहुत तेजी से फैल गया है. वीडियो के साथ सोनल ने अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने बताया कि वह पूरे पल को तो रिकॉर्ड नहीं कर पाईं लेकिन जितना भी हिस्सा उन्होंने कैमरे में कैद किया वह उनके जीवन के सबसे खास पलो में से एक बन गया है.

गुजरात और फैंस को दिया खास संदेश

इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनल ने एक खास मैसेज लिखा. उन्होंने कैप्शन में बताया कि फैंस के इस प्यार ने उनका दिन बना दिया. सोनल ने लिखा कि यह मेरे लिए बहुत खास था. मैं (सोनल) इस पूरे पल को कैमरे में कैद नहीं कर सकी. लेकिन जिस तरह से आप सभी ने मेरा गाना ‘जरा सी’ गाया, वह बहुत ही खास था. मुझे यकीन है कि मेरी मुस्कान मेरे दिल की बात बता रही है. अहमदाबाद आपका बहुत बहुत शुक्रिया. मुझे गुजरात से बहुत प्यार है. मैं आप सभी से प्यार करती हूं. मेरे चेहरे पर हमेशा मुस्कान लाने के लिए आपका धन्यवाद.

ये भी पढ़ें-

तू किस टीम से खेल रहा था, बन्ना और वैभव का मिलन

टाटा की फैन है ईशान की ‘दुल्हनिया’, कम ही लोग उन्हें ऐसे बोलते हुए सुने होंगे

RR से जुड़े रवींद्र जडेजा, कुछ इस अंदाज में हुई ‘बन्ना’ की एंट्री, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >