मारपीट कर छीने पैसे… गरिमा तिवारी ने पति अमित मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप

Amit Mishra Garima Tiwari case: आईपीएल खेल चुके युवा क्रिकेटर और आरबीआई अधिकारी अमित मिश्रा विवादों में है. उनकी मॉडल पत्नी गरिमा तिवारी ने उन पर और उनके परिवार पर दहेज मांगने, मारपीट करने और खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है. गरिमा का आरोप है कि अमित उनकी कमाई भी छीन लेते थे.

Amit Mishra Garima Tiwari case: युवा क्रिकेटर अमित मिश्रा एक बार फिर विवादों में फंस गए है. उनकी पत्नी और मॉडल गरिमा तिवारी ने कानपुर में अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में अमित मिश्रा और उनके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. गरिमा ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मानसिक उत्पीड़न, मारपीट और खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप लगाए है. बता दे कि ये मशहूर भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा नहीं है, बल्कि आईपीएल खेल चुके एक अन्य युवा क्रिकेटर है.

2019 में हुई थी मुलाकात और 2021 में शादी

कानपुर की रहने वाली 35 साल की मॉडल गरिमा तिवारी ने बताया कि अमित मिश्रा से उनकी पहली बातचीत 2019 में इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. तीन साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 26 अप्रैल 2021 को कानपुर क्लब में दोनों ने शादी कर ली. अमित मिश्रा वर्तमान में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी है. शादी के बाद गरिमा को किदवई नगर स्थित आरबीआई कॉलोनी ले जाया गया था.

कार और 10 लाख रुपये की मांग

गरिमा का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल वालों ने परेशान करना शुरू कर दिया. ससुराल वाले दहेज में होंडा सिटी कार और 10 लाख रुपये नकद मांग रहे थे. शादी के समय ढाई लाख रुपये देने के बाद ही विदाई हो पाई थी. ससुराल पहुंचने पर पति अमित, सास बीना, ससुर शशिकांत, जेठ अमर, जेठानी रितु और ननद स्वाति ने कम सामान लाने का ताना मारना शुरू कर दिया.

मॉडलिंग की कमाई छीनी और मारपीट की

शिकायत में कहा गया है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले गरिमा पर दबाव बनाने लगे. गरिमा का आरोप है कि अमित शराब पीकर मारपीट और गाली गलौज करते थे. उन्हें कई दिनों तक भूखा रखा जाता और तलाक की धमकी दी जाती थी. गरिमा मॉडलिंग से जो पैसे कमाती थी अमित उसे छीन लेते थे और जबरन अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लेते थे.

डिप्रेशन में आकर की खुदकुशी की कोशिश

लगातार हो रही प्रताड़ना की वजह से गरिमा डिप्रेशन का शिकार हो गई. मानसिक तनाव इतना ज्यादा बढ़ गया कि उन्हें अपना मॉडलिंग का करियर बीच में ही छोड़ना पड़ा. इस माहौल से परेशान होकर गरिमा ने एक बार फिनाइल पीकर अपनी जान देने की कोशिश की थी. इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.

पुलिस ने नहीं सुनी तो अदालत का किया रुख 

गरिमा ने दावा किया कि न्याय पाने के लिए उन्होंने कई थानों में गुहार लगाई. लेकिन अमित के रसूख के कारण पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की. इसके बाद वकील करीम अहमद सिद्दीकी की मदद से उन्होंने अदालत का रुख किया. अमित पर यह तीसरा केस है. इससे पहले गरिमा ने 2025 में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था और 50 हजार रुपये महीने का भत्ता व एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की थी.

ये भी पढ़ें-

टीटीई ने पूछा- क्रिकेटर हो क्या? पत्नी ने दिया चकमा, 8 घंटे ट्रेन में मुंह छिपाए रहे शिवम दुबे

टी20 रैंकिंग में अभिषेक का जलवा बरकरार, ईशान और पंड्या ने भी लगाई छलांग

जरा सी दिल में दे जगह… इस एक्ट्रेस को देख मैदान में गूंजा जन्नत मूवी का गाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >