सुपर फोर की चार टीमें कंफर्म, लेकिन टीम इंडिया की वजह से पूरे शेड्यूल में अब भी पेंच, जानें क्या है मामला

Asia Cup 2025 Super 4 Schedule: एशिया कप 2025 के सुपर 4 स्टेज के लिए चारों टीमें तय हो गई हैं. गुरुवार को श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर अगले चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया. हालांकि ग्रुप ए से भारत पाकिस्तान ने पहले ही सुपर 4 का टिकट कटा लिया था, लेकिन इस चरण के पूरे शेड्यूल में अब भी पेंच फंसा है.

Asia Cup 2025 Super 4 Schedule: एशिया कप में सुपर 4 की चार टीमें तय हो गई हैं. ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान, जबकि ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने टिकट कटा लिया है. गुरुवार को ग्रुप बी से डिसाइडिंग मैच में अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने  सिर्फ 22 गेंदों पर 60 रन की आतिशी पारी खेली और टीम को 169/8 तक पहुंचाने में मदद की, लेकिन श्रीलंका की संयमित बल्लेबाजी राशिद खान की टीम पर भारी पड़ा. इस हार के साथ अफगानिस्तान का अभियान समाप्त हो गया और बांग्लादेश ने सुपर फोर में अपनी जगह पक्की कर ली.

पाकिस्तान ने बुधवार को यूएई पर जीत दर्ज कर भारत के साथ सुपर फोर का टिकट हासिल किया, जबकि भारत पहले ही क्वालिफाई कर चुका था. भारत का अंतिम ग्रुप मैच ओमान के खिलाफ था, जिसका सुपर फोर की रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इस तरह टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान की टक्कर एक बार फिर देखने को मिलेगी. दोनों टीमें 21 सितंबर को दुबई में भिड़ेंगी. ग्रुप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को मात दी थी और अब तक टूर्नामेंट में अजेय है.

एशिया कप 2025 पॉइंट्स टेबल ग्रुप ए

रैंकटीममैच जीत हार पॉइंट्सनेट रन रेट (NRR)
1भारत2204+4.793
2पाकिस्तान3214+1.790
3संयुक्त अरब अमीरात3122-1.984
4ओमान2020-3.375

भारत की स्थिति पर निर्भर करेगा ग्रुप ए का पॉइंट्स टेबल

अब सुपर फोर चरण में फाइनल का टिकट दांव पर होगा. हालांकि भारत का ओमान के खिलाफ एक मैच बाकी है, जिससे रैंकिंग बदल सकती है. अगर भारत यह मैच जीत जाता है, तो पहले स्थान पर बना रहेगा. करीबी हार की स्थिति में भी भारत का नंबर वन रहना तय माना जा रहा है. हालांकि अगर ओमान चौंकाने वाली जीत दर्ज करता है तो पाकिस्तान शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएगा और भारत दूसरे पायदान पर खिसक जाएगा. ऐसे में शेड्यूल में कुछ बदलाव हो सकता है, लेकिन इस बात की संभावना बेहद कम है. 

एशिया कप 2025 पॉइंट्स टेबल ग्रुप बी

रैंकटीममैच जीतहारपॉइंट्सनेट रन रेट
1श्रीलंका3306+1.278
2बांग्लादेश3214-0.270
3अफ़ग़ानिस्तान3122+1.241
4हांगकांग3030-2.151

केवल दो मैचों का शेड्यूल तय

अब तक सुपर 4 के सिर्फ दो मुकाबलों का कार्यक्रम कन्फर्म हुआ है. इनमें से पहला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 20 सितंबर को जबकि 21 सितंबर को दूसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच होगा. भारत चाहे ग्रुप ए में पहले या दूसरे नंबर पर खत्म करे, पाकिस्तान के साथ उसका एक मैच होना तय है. सुपर फोर का फॉर्मेट काफी सीधा है. यहां हर टीम बाकी तीनों टीमों से एक-एक बार भिड़ेगी. सेमीफाइनल नहीं होगा, बल्कि सीधे टेबल में टॉप-2 टीमें खिताबी मुकाबले में उतरेंगी. सुपर फोर के सारे मैच 20 से 26 सितंबर के बीच दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे. सभी मुकाबले यूएई समयानुसार शाम 6:30 बजे से शुरू होंगे. भारतीय समय के अनुसार ये मैच रात 8 बजे से खेले जाएंगे.

एशिया कप 2025 सुपर 4 संभावित शेड्यूल (ग्रुप ए की अंतिम स्थिति पर निर्भर)

20 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (दुबई)

21 सितंबर (रविवार): भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)

23 सितंबर (मंगलवार): A2 बनाम श्रीलंका (अबू धाबी)

24 सितंबर (बुधवार): A1 बनाम बांग्लादेश (दुबई)

25 सितंबर (गुरुवार): A2 बनाम बांग्लादेश (दुबई)

26 सितंबर (शुक्रवार): A1 बनाम श्रीलंका (दुबई)

28 सितंबर (रविवार): फाइनल (दुबई)

ये भी पढ़ें:-

Asia Cup: अफगानिस्तान को हराकर श्रीलंका सुपर 4 में, काम नहीं आए मोहम्मद नबी के 1 ओवर में 5 छक्के

Asia Cup: एंड्री पाइक्रॉफ्ट ने PCB से नहीं मांगी माफी, कोरा झूठ फैला रहा पाकिस्तान

Asia Cup: UAE के खिलाफ जीत के बावजूद पाकिस्तान को फटकार, पूर्व दिग्गज ने लगाई क्लास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >