भारत के लिए एशिया कप 2025 फाइनल की खिड़की खुली, पाकिस्तान होगा बाहर! सभी टीमों के लिए ऐसा है पूरा समीकरण

Asia Cup 2025 Final Scenario for all teams: एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराकर अपने लिए फाइनल की स्थिति मजबूत कर ली है. अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 18.5 ओवर में 172 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया. वहीं इस हार के बाद पाकिस्तान चारों टीमों में सबसे नीचे लुढ़क गया है.

Asia Cup 2025 Final Scenario for all teams: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एक ही सप्ताह के भीतर पाकिस्तान को दूसरी बार मात दी है. रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया. इस जीत के साथ भारत ने न केवल अपने विजयी अभियान को जारी रखा है, बल्कि फाइनल की ओर भी बड़ा कदम बढ़ा दिया है. लीग स्टेज में भारतीय टीम ने अपने तीनों मैच जीतकर ग���रुप-ए की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था. वहीं सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एशिया कप 2025 अभियान के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है. उनके साथ ही श्रीलंका के लिए भी मुश्किलें बढ़ गई हैं. 

एशिया कप 2025 सुपर 4 पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारपॉइंट्सनेट रन रेट
भारत1102+0.689
बांग्लादेश1102+0.121
श्रीलंका1010-0.121
पाकिस्तान1010-0.689

भारत को फाइनल का टिकट कैसे मिलेगा

पाकिस्तान को हराने के बाद भारत को सुपर-4 में 2 अंक मिले और उसका नेट रन रेट +0.689 हो गया है. टीम इंडिया चारों टीमों में टॉप पर है. भारत ने अब तक केवल एक मैच खेला है और उसके सामने अभी बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले हैं. भारत और बांग्लादेश का मैच 24 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि भारत का सुपर-4 का आखिरी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 26 सितंबर को होगा.

सुपर-4 में सभी टीमों को तीन-तीन मैच खेलना हैं. ऐसे में दो जीत भी फाइनल का टिकट सुनिश्चित कर सकती हैं. यानी अगर भारत बांग्लादेश या श्रीलंका में से किसी एक को भी हरा देता है, तो उसका फाइनल का रास्ता तय हो जाएगा. इस स्थिति में भारत को किसी अन्य टीम के नतीजों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और फाइनल के क्वालीफिकेशन के सभी समीकरण भारतीय टीम के हाथ में होंगे. (Asia Cup 2025 Final Scenario for India)

बांग्लादेश की स्थिति मजबूत

वहीं, बांग्लादेश ने सुपर-4 में पहला मुकाबला जीतकर बड़े उलटफेर किए हैं. बांग्लादेश ने पहले ही श्रीलंका को हराकर फाइनल की रेस में खुद को मजबूत कर लिया है. उनकी नजरें भारत और पाकिस्तान के खिलाफ (25 सितंबर) बचे मैचों पर होंगी. यदि बांग्लादेश इनमें से कम से कम एक मैच जीत जाती है तो वह फाइनल की दौड़ में बनी रहेगी. 

पाकिस्तान और श्रीलंका की हालत खराब

इसके विपरीत, श्रीलंका और पाकिस्तान अब मुश्किल में है. बांग्लादेश से मिली हार ने उन्हें दबाव में डाल दिया है और फाइनल की रेस में बने रहने के लिए उन्हें पाकिस्तान (23 सितंबर) और भारत दोनों से जीत हासिल करनी होगी. वहीं पाकिस्तान को अपने बचे हुए दो मैच, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ, जीतने होंगे. अगर इनमें से कोई भी मैच हारते हैं तो उनका टूर्नामेंट यहीं समाप्त हो जाएगा. इसलिए फाइनल में बने रहने के लिए पाकिस्तान को दोनों टीमों को हराना जरूरी है, फिर भी नेट रन रेट का खेल उनके लिए भी निर्णायक हो सकता है.

भारत के लिए दूसरा रास्ता भी रहेगा तैयार

भारत के लिए रास्ता फिलहाल आसान दिखाई दे रहा है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने एक सप्ताह के अंदर पाकिस्तान को दूसरी बार हराकर खुद को मजबूत स्थिति में ला दिया है.  हालांकि, टीम इंडिया सिर्फ 2 अंकों के साथ भी फाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन इसके लिए उसे अन्य टीमों के परिणामों पर नजर रखनी पड़ेगी.

ये भी पढ़ें:-

बल्ले से कहर के बाद ट्विटर पोस्ट से मचाया तहलका, शुभमन और अभिषेक ने 4-4 शब्दों में पाकिस्तान को लताड़ा

‘फील्ड मार्शल’ हारिस रऊफ ने किया फाइटर जेट गिरने का इशारा, तो फैंस ने ही लगा दी लंका, ये वीडियो नहीं देखे तो क्या देखा

एक तरफ ‘ब्रम्होस गिल’ दूसरी तरफ ‘राफेल शर्मा’, ‘ऑपरेशन मिडनाइट दुबई’ में उड़े हारिस रऊफ तबाह हुआ पाकिस्तान, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >