ड्रायर और ट्रिमर के बाद सोने का फोन, PSL में शाहीन को मिला नायाब तोहफा, हारिस रऊफ को नहीं आया पसंद

PSL 2025: पीएसएल 2025 में लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी को एक कस्टमाइज्ड 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड iPhone गिफ्ट किया गया. यह तोहफा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और साथी खिलाड़ी भी इसे देख जलन महसूस करने लगे. इससे पहले कुछ टीमों ने हेयर ड्रायर और ट्रिमर जैसे मजेदार गिफ्ट दिए थे.

PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के इस सीजन में कई वायरल पल देखने को मिले हैं. कभी खिलाड़ियों को हेयर ड्रायर, तो कहीं ट्रिमर और कभी डब्लूडब्लूई में दी जाने वाली बेल्ट दी जा रही है. लेकिन लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी को मिला तोहफा शायद खास और सबसे ग्लैमरस रह. शाहीन को एक कस्टमाइज्ड 24-कैरेट गोल्ड प्लेटेड आईफोन गिफ्ट किया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और उनके साथी खिलाड़ियों के बीच ईर्ष्या का माहौल भी बना दिया है.

यह भव्य तोहफा उस समय आया है जब हाल ही में कराची किंग्स ने अपने अनोखे रिवॉर्ड्स के लिए सुर्खियां बटोरीं. इंग्लैंड के जेम्स विंस को हेयर ड्रायर और हसन अली को शानदार प्रदर्शन के लिए बियर्ड ट्रिमर गिफ्ट किया गया था. लेकिन अब लाहौर कलंदर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस खास तोहफे की अनबॉक्सिंग का एक शानदार वीडियो शेयर किया, जो अब वायरल हो चुका है. कैप्शन में लिखा था,  “The iPhone has landed. हमारे कैप्टन कलंदर को मिला एक खास तोहफा, जिसके वो हकदार हैं. एक कस्टम 24K गोल्ड-प्लेटेड iPhone 16 Pro, सिर्फ हमारे लीडर शाहीन के लिए.”

वीडियो में शाहीन को यह लग्जरी गिफ्ट मिलते हुए देखा जा सकता है, जिसमें वह मुस्कुराते हुए कहते हैं, “ये हैवी है!” वे मैदान से बाहर चलते हैं. उनके साथी खिलाड़ी, खासकर तेज गेंदबाज हारिस रऊफ, अपनी हल्की-फुल्की जलन छुपा नहीं पाए. रऊफ ने मजाक में कहा, “नहीं भाई, ये नाइंसाफी है,” जिससे माहौल हंसी में बदल गया और फैंस की दिलचस्पी और बढ़ गई.

https://twitter.com/lahoreqalandars/status/1913986650801311813

PSL 2025 में लाहौर कलंदर्स की स्थिति

लाहौर कलंदर्स फिलहाल तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंकों पर हैं और दूसरे स्थान पर हैं. उनके शानदार परफॉर्मेंस के पीछे शाहीन शाह अफरीदी के प्रदर्शन का बड़ा योगदान है. कलंदर्स के कप्तान शाहीन ने इस सीजन में अब तक 7.80 की इकोनॉमी रेट से पांच विकेट लिए हैं और वे टीम के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं. इसके अलावा लाहौर कलंदर्स के फखर जमान तीन मैचों में 144 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं. शाहीन और लाहौर की टीम अब मंगलवार को एक बार फिर मैदान में उतरेगी, जब उनका सामना इस सीजन में अब तक कोई मुकाबला न जीत सकी मुल्तान सुल्तांस से होगा.

‘फोन पकड़ने से पहले…’, बेस्ट फ्रेंड से मिलीं अनाया बांगर, सरफराज और मुशीर के साथ शेयर की बचपन की यादें

वेंकटेश अय्यर के विकेट पर गिल का आक्रामक जश्न, कमेंटेटर्स भी हैरान, खुद बताया- क्यों दिखाया ये अंदाज, देखें Video

‘इसमें कोई ढिलाई नहीं हो सकती’, कप्तान रोहित शर्मा को मिली सख्त हिदायत, सोच समझ कर करें फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >