वसीम जाफर ने उम्र को दिखाया ठेंगा, 40 साल की उम्र में जमाया 53वां शतक, पूरा किया 18000 रन

नागपुर : घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले वसीफ जाफर ने आज यहां ईरानी ट्रॉफी मैच के दौरान प्रथम श्रेणी मैचों में 18,000 रन पूरे किये. वह इस विशिष्ट क्लब में शामिल होने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं. विदर्भ की तरफ से शेष भारत के खिलाफ मैच में जाफर ने 176वां रन पूरा […]

नागपुर : घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले वसीफ जाफर ने आज यहां ईरानी ट्रॉफी मैच के दौरान प्रथम श्रेणी मैचों में 18,000 रन पूरे किये. वह इस विशिष्ट क्लब में शामिल होने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं.

विदर्भ की तरफ से शेष भारत के खिलाफ मैच में जाफर ने 176वां रन पूरा करते ही यह विशिष्ट उपलब्धि हासिल की. जाफर का यह 242वां प्रथम श्रेणी मैच हैं तथा उन्होंने लगभग 50 रन प्रति पारी की औसत से रन बनाये हैं. उनके नाम पर 53 शतक और 86 अर्धशतक शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें…

40 साल के वसीम जाफर ने ठोका 53वां शतक

भारतीय बल्लेबाजों में जाफर से पहले सुनील गावस्कर (25,834), सचिन तेंदुलकर (25,396), राहुल द्रविड़ (23,794), वीवीएस लक्ष्मण (19,730) और विजय हजारे (18,740) ने प्रथम श्रेणी मैचों में 18,000 से अधिक रन बनाये थे.

जाफर की रनसंख्या में भारत की तरफ से खेले गये 31 टेस्ट मैचों में बनाये गये 1944 रन भी शामिल हैं. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच दस साल पहले अप्रैल 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कानपुर में खेला था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >