शमी के खिलाफ भ्रष्‍टाचार की जांच शुरू, COA ने BCCI से एक सप्‍ताह में रिपोर्ट मांगी

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड( बीसीसीआई) के प्रशासकों की समिति( सीओए) ने बोर्ड की भ्रष्टाचार रोधी इकाई( एसीयू) के प्रमुख नीरज कुमार को तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां के लगाये भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने के निर्देश दिये. हसीन ने शमी के खिलाफ कथित व्यभिचार और घरेलू हिंसा का […]

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड( बीसीसीआई) के प्रशासकों की समिति( सीओए) ने बोर्ड की भ्रष्टाचार रोधी इकाई( एसीयू) के प्रमुख नीरज कुमार को तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां के लगाये भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने के निर्देश दिये.

हसीन ने शमी के खिलाफ कथित व्यभिचार और घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है. राय ने आज कुमार को शमी पर लगे भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है. इस पत्र में गौर करने वाली बात यह है कि इसमें कही भी‘ मैच फिक्सिंग’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है.

इसे भी पढ़ें…

शमी की ‘हसीन’ दास्‍तां, पत्नी के प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के बाद मीडिया के सामने आये तेज गेंदबाज, जानें क्‍या कहा…

शमी पर लगें विभिन्न आरोपों के कारण बीसीसीआई ने उनका केन्द्रीय अनुबंध रोक दिया. इस पत्र में राय ने लिखा है, यह पत्र मोहम्मद शमी के खिलाफ आरोपों से संबंधित विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के संदर्भ में हैं. प्रशासकों की समिति ने उस टेलीफोन बातचीत की रिकॉर्डिंग को सुना है जिसका दावा किया जा रहा कि वह शमी और उनकी पत्नी के बीच बातचीत की है.
इसे भी पढ़ें…

मोहम्मद शमी व परिवार के 4 सदस्यों पर FIR, पत्‍नी हसीन ने लगाये ये आरोप…!

यह ऑडियों रिकार्डिंग पब्लिक डोमेन में मौजूद हैं. हसीन ने आरोप लगाया था, शमी ने इंग्लैंड के व्यापारी मोहम्मद भाई के कहने पर पाकिस्तानी महिला अलिश्बा से पैसे लिये है. इस में कहा गया, प्रशासकों की समिति इस ऑडियो रिकार्डिंग से चिंतित है जिसमें दावे के मुताबिक शमी को मोहम्मद भाई का नाम लेते हुए सुना गया है, जिसने पाकिस्तानी महिला अलिश्बा के माध्यम से शमी को पैसा भेजा.
इसे भी पढ़ें…

फिक्सिंग के आरोप पर बोले क्रिकेटर शमी, मर जाऊंगा, पर ऐसा काम नहीं करूंगा

राय ने कहा, बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत कृपया इन आरोपों की जांच कर सीओए के पास अपने-अपने निष्कर्षों के साथ सौपे कि क्या इस आधार पर जांच को आगे बढ़ने की जरूरत हैं.
राय ने कहा, मामले की जांच इन पहलुओं पर करना चाहिए
1. मोहम्मद भाई’ और अलिश्बा की पहचान तथा पिछला इतिहास
2. क्या मोहम्मद भाई द्वारा शमी को अलिश्बा के जरीए कोई रकम भेजी गयी.
3. अगर पैसा भेजा गया तो इस पैसे का मकसद क्या था? ‘ राय ने कहा कि मामले की जांच सिर्फ भ्रष्ट्राचार के आरोपों से जुड़ी होगी. उन्होंने कहा, सीओए चाहती है कि मामले की जांच सिर्फ ऊपर जिक्र किये गये मामले तक ही सीमित रहे और शमी पर लगे दूसरे आरोपों को तब तक इसके दायरे में नहीं लाया जाये जब तक आपको ऐसा नहीं लगता की वह बीसीसीआई के भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के तहत आता हो.
इसे भी पढ़ें…

शमी-हसीन विवाद में उतरे धौनी, बोले, पत्नी को धोखा नहीं दे सकता है

शमी की बढ़ सकती है मुश्किलें, बीसीसीआई के बाद डेयरडेविल्स भी दे सकता है झटका

शमी के खिलाफ शिकायत दर्ज, पत्नी ने कहा – अब साथ रहने का सवाल ही नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >