ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हुए नाहिद राणा, लिटन दास और शोरिफुल इस्लाम भी नहीं खेलेंगे पहला टेस्ट

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर है. तेज गेंदबाज नाहिद राणा चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. वहीं, लिटन दास और शोरिफुल इस्लाम की फिटनेस पर भी संशय बना हुआ है.

Nahid Rana Ruled Out: बांग्लादेश क्रिकेट टीम को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज नाहिद राणा चोट के कारण दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. 23 वर्षीय राणा को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान बाईं तरफ (लेफ्ट साइड) स्ट्रेन की चोट लगी थी. मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उन्हें पूरी तरह फिट होने में कम से कम छह सप्ताह का समय लगेगा.

राणा ने लिए है सबसे ज्यादा विकेट

राणा की गैरमौजूदगी बांग्लादेश के लिए बड़ी चिंता है, क्योंकि टीम 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट दौरा करने जा रही है. इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में राणा ने सबसे ज्यादा 44 विकेट लिए हैं. उन्होंने 18.31 की शानदार औसत से गेंदबाजी करते हुए चार बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के मुताबिक, राणा को पहले लगभग चार सप्ताह तक चोट से उबरने की जरूरत होगी. इसके बाद दो से चार सप्ताह तक उनकी गेंदबाजी वर्कलोड पर काम किया जाएगा.

Also Read: अंतरिम कोच बनते ही फिर चमके लक्ष्मण, टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे पर जमाया सीरीज जीत का कब्जा

चोट से उबर रहें लिटन व शोरिफुल

टीम को सिर्फ राणा की ही नहीं, बल्कि विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम की कमी भी पहले टेस्ट में खलेगी. शोरिफुल जिम्बाब्वे दौरे पर हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हुए थे. वह 29 जुलाई से गेंदबाजी दोबारा शुरू करेंगे और 12 अगस्त के आसपास उनका फिटनेस टेस्ट होगा. यदि वह फिट घोषित होते हैं तो दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. वहीं लिटन दास भी बाएं पैर की पिंडली (काफ) की चोट से उबर रहे हैं. वह 28 जुलाई से रनिंग और कंडीशनिंग प्रोग्राम शुरू करेंगे. 13 अगस्त के आसपास उनका फिटनेस आकलन होगा. मेडिकल क्लियरेंस मिलने पर उनके भी दूसरे टेस्ट में खेलने की उम्मीद है.

पहला टेस्ट 13 अगस्त से

इसके अलावा ऑलराउंडर तंजीम हसन हिप इंजरी के कारण 2026 के अधिकांश समय क्रिकेट से दूर रह सकते हैं. वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान हैमस्ट्रिंग और काफ की चोट से उबर रहे हैं और उनके अगस्त के मध्य तक वापसी करने की संभावना है. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत पहला टेस्ट 13 अगस्त से डार्विन में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से मैके में होगा.

Also Read: IND vs ZIM: अशोक शर्मा को मिल सकता है मौका, प्लेइंग XI में दिखेंगे कई बदलाव


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >