Vivah Panchami 2025: आज है विवाह पंचमी, जानें राम–सीता विवाह के इस पावन पर्व की पूजा-विधि और खास उपाय

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी हिंदू धर्म का एक पावन पर्व है, जो भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह के अवसर पर मनाया जाता है. इस दिन पूजा और विशेष उपायों से अविवाहित कन्याओं के विवाह और विवाहित दंपतियों के दांपत्य जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बढ़ती है.

Vivah Panchami 2025: हिंदू धर्म में अगहन मास की शुक्ल पंचमी का दिन अत्यंत शुभ माना गया है. मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान श्रीराम और माता सीता का पावन विवाह संपन्न हुआ था. यही कारण है कि इस दिन पूरे देश में राम–जानकी विवाहोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है. भक्त प्रेम, भक्ति और आस्था के साथ सीता-राम के विवाह प्रसंग का स्मरण करते हैं और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.

शास्त्रों में लिखा है कि विवाह पंचमी पर की गई पूजा अविवाहित कन्याओं के विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करती है. वहीं विवाहित दंपति इस दिन पूजा करके अपने दांपत्य जीवन में सुख, शांति और प्रेम बढ़ा सकते हैं. यह तिथि परिवार में सौभाग्य, समृद्धि और शुभता को बढ़ाने वाली मानी गई है.

विवाह पंचमी की तिथि और शुभ समय

विवाह पंचमी की पंचमी तिथि 24 नवंबर की रात 9:22 बजे से प्रारंभ हो चुका है, और आज 25 नवंबर रात 10:56 बजे तक रहेगी. इसी अवधि में विवाह पंचमी की पूजा करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है.

ऐसे करें विवाह पंचमी का शुभ पूजन

  • विवाह पंचमी की पूजा सरल है, लेकिन इसका फल अत्यंत पवित्र माना जाता है.
  • सुबह स्नान के बाद स्वच्छ पीले या लाल रंग के वस्त्र पहनें.
  • घर के पवित्र स्थान पर भगवान राम, माता सीता और हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करें.
  • दीपक जलाकर संकल्प लें और फिर श्रीराम-सीता विवाह प्रसंग का पाठ करें या “सीता-राम” नाम का जाप करें.
  • भगवान को पीले फूल, बताशे या गुड़ का भोग लगाएं.
  • अविवाहित कन्याएँ माता सीता को हल्दी और अक्षत अर्पित करें.
  • विवाहित दंपति साथ बैठकर पूजा करें और दांपत्य सुख की कामना करें.

विवाह पंचमी पर केले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व

ज्योतिष के अनुसार इस दिन केले के पेड़ की पूजा अत्यंत शुभ फल देने वाली होती है. ऐसा माना जाता है कि इससे बृहस्पति दोष का प्रभाव कम होता है. बृहस्पति देव विवाह, संतान और धर्म के कारक माने गए हैं. जिन लोगों की शादी में देरी हो रही हो, या संतान सुख में बाधा आ रही हो, उनके लिए यह उपाय अत्यंत प्रभावी माना गया है.

ये भी देखें: मंगल भवन अमंगल हारी … आज विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर भेजें अपने मित्रों, रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश

केले के पेड़ की पूजा-विधि

  • सूर्योदय से पहले स्नान करके पीले वस्त्र पहनें.
  • केले के पेड़ पर पीली रस्सी बांधें और हल्दी-चंदन से पूजा करें.
  • धूप और घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु और श्रीराम का ध्यान करें.
  • अक्षत, पंचामृत, सुपारी, लौंग, इलायची और दीपक चढ़ाएं.
  • अंत में केले के पेड़ की 21 परिक्रमा करें और विवाह या संतान से संबंधित अपनी मनोकामना व्यक्त करें.
  • विवाह पंचमी पर श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा करने से भगवान श्रीराम और माता सीता की विशेष कृपा प्राप्त होती है, और जीवन में मंगल, शांति और सौभाग्य का मार्ग खुलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >