दो दिन क्यों मन रही है होली 2026? पंचांग के अनुसार जानें असली तिथि

Holi 2026: होली 2026 की तारीख को लेकर भ्रम क्यों? जानें पूर्णिमा दो दिन पड़ने का कारण, अलग-अलग पंचांगों की राय, उत्तर-दक्षिण परंपरा और सोशल मीडिया अफवाहों का पूरा सच.

Holi 2026: हर साल होली का त्योहार अपने रंगों, आनंद और खुशियों के साथ आ रहा है. होली दरअसल दो दिन का पर्व जिसमें पहले दिन पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है. वहीं दूसरे दिन धुलेटी या धुलंडी का त्योहार मनाया जाता है. इसे रंग वाली होली या धूलिवंदन भी कहते हैं. इस साल  2 मार्च को होलिका दहन मनाया जाएगा और 3

 3 मार्च को लगने वाले चंद्र ग्रहण की वजह से सभी यह खोज रहे हैं कि 2026 में होली उत्सव किस तारीख को मनाया जाएगा और धुलेटी या धुलंडी 2026 की डेट क्या है.

फाल्गुन पूर्णिमा व्रत कब है 2 या 3 मार्च 2026 ?

पंचांग की गणना के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 2 मार्च को शाम में 5 बजकर 56 मिनट पर होगा और पूर्णिमा तिथि अगले दिन यानी 3 मार्च को शाम में 5 बजकर 8 मिनट पर रहेगी. बता दें कि 3 मार्च को चंद्रग्रहण भी लग रहा है. साथ ही इस दिन सूतक काल भी लग रहा है. शास्त्रों के अनुसार, पूर्णिमा का व्रत उस दिन किया जाता है जिस दिन पूर्णिमा तिथि चंद्रोदय के समय लग रही हो. ऐसे में 2 मार्च को ही पूर्णिमा का व्रत करना शास्त्र सम्मत रहेगा.

काशी पंचांग

काशी पंचांग और काशी विद्वत परिषद के निर्णय के अनुसार, वर्ष 2026 में होली के मुख्य पर्व निम्नलिखित तिथियों पर मनाए जाएंगे:

होलिका दहन: 2 मार्च 2026 (सोमवार). 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने के कारण, विद्वानों ने 2 मार्च की रात्रि को ही दहन करना शास्त्र सम्मत माना है.

रंगों वाली होली (धुलेंडी): 4 मार्च 2026 (बुधवार).

विशेष परिस्थिति: 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को चंद्र ग्रहण (दोपहर 3:20 से शाम 6:47 तक) और सूतक काल होने के कारण इस दिन कोई मुख्य उत्सव नहीं मनाया जाएगा.

मसान होली (काशी): काशी की प्रसिद्ध मसान होली 28 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी.

बजरंग पंचांग के अनुसार होली कब

2026 में होली (रंगवाली होली / धुलेंड़ी) की तिथि हिंदू पंचांग (बज़रंग/दृक-पंचांग सहित ज्योतिषीय गणनाओं) के अनुसार इस प्रकार है:

 होली 2026 की तिथि

  • होलिका दहन: 3 मार्च 2026 (मंगलवार) — शाम को आग जलाकर होलिका दहन का आयोजन किया जाता है.
  • रंगवाली होली (मुख्य होली): 4 मार्च 2026 (बुधवार) — यह रंगों वाला मुख्य दिन है जब लोग एक-दूसरे पर रंग और गुलाल लगाते हैं.

मार्तंड पंचांग के अनुसार होली कब है

मार्तंड पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में होली की तिथि इस प्रकार है:

होलिका दहन: 3 मार्च 2026 (मंगलवार)

रंगवाली होली (धुलेंडी): 4 मार्च 2026 (बुधवार)

ये भी पढ़ें: होली 2026 कब मनाई जाएगी? एक दिन पहले या बाद में, यहां जानें पक्की जानकारी

मार्तंड पंचांग उत्तर भारत में प्रचलित पूर्णिमांत पद्धति पर आधारित है, और फाल्गुन पूर्णिमा के आधार पर ही होली की तिथि निर्धारित की जाती है.

  • होलिका दहन: 3 मार्च 2026 (मंगलवार)
  • रंगवाली होली (धुलेंडी): 4 मार्च 2026 (बुधवार)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >