सोमवार को भूलकर भी न करें ये गलती, नाराज हो सकते हैं भोलेनाथ

Somvar Ke Upay: सोमवार के दिन भगवान शिव और उनके परिवार की पूजा करने से यह मान्यता है कि भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और सभी इच्छाओं को पूरा करते हैं. लेकिन, भगवान शिव की पूजा करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक है. आइए जानते हैं कि सोमवार को पूजा के दौरान किन कार्यों से बचना चाहिए और भगवान शिव की पूजा करते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

Somvar Ke Upay: सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना और व्रत का विशेष महत्व है. भगवान शिव को भोले भंडारी के नाम से भी जाना जाता है, और यह विश्वास किया जाता है कि उनकी पूजा से वे जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं. भगवान शिव अत्यंत दयालु हैं और अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते. उनकी पूजा और आराधना से वे भक्तों की सभी इच्छाओं को पूरा करते हैं. विशेष रूप से, सोमवार को व्रत करने से भगवान शिव और माता पार्वती दोनों ही प्रसन्न होते हैं. पौराणिक काल से भक्तगण भोले भंडारी की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन सोमवार का व्रत करने लगे हैं. इस दिन कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं, जिनका ध्यान रखने से जातक निश्चित रूप से शंकर भगवान की कृपा के पात्र बन सकते हैं.

क्या करें और क्या न करें

सोमवार की पूजा के समय काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए. यदि आप सोमवार का व्रत रख रहे हैं, तो इस दिन किसी भी प्रकार के गलत कार्य से दूर रहना आवश्यक है. भगवान शिव की पूजा में तुलसी का उपयोग नहीं करना चाहिए. नारियल चढ़ाते समय यह ध्यान रखें कि शिवजी को नारियल चढ़ाना शुभ है, लेकिन नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए. भगवान शिव की पूजा के दिन आप हरे, लाल, सफेद, केसरिया या पीले रंग के वस्त्र पहन सकते हैं.

कामदा एकादशी 2025 पर जरूर करें ये 5 पुण्यदायी कार्य

शिवलिंग पर ना चढ़ाएं ये सारी चीजें

शिवलिंग की पूजा करते समय नियमों का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण है. शिवलिंग पर गलती से भी तुलसी के पत्ते, हल्दी या सिंदूर नहीं चढ़ाना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इन वस्तुओं से शिवलिंग का अभिषेक करने पर व्यक्ति को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और भगवान शिव नाराज हो सकते हैं.

सही तरीके से जल अर्पित करें, अन्यथा समस्या उत्पन्न हो सकती है.

यदि आप शिवलिंग पर जल अर्पित करने के इन नियमों का पालन करते हैं, तो भगवान शिव की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी. लेकिन यदि आप इन गलतियों को दोहराते हैं, तो शुभ फल के स्थान पर अशुभ फल भी प्राप्त हो सकते हैं. इसलिए जल अर्पित करते समय सही दिशा, उचित पात्र और सही सामग्री का ध्यान अवश्य रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >