चंद्र ग्रहण के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो सकता है नुकसान

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण को हिंदू धर्म में अशुभ समय माना जाता है. मान्यता है कि ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जिससे बचने के लिए कुछ जरूरी नियमों का पालन करना आवश्यक होता है. आइए जानते हैं, चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं.

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने वाला है. यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. चंद्र ग्रहण तब होता है, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और चंद्रमा पर सूर्य का प्रकाश नहीं पड़ पाता है. धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण के समय चंद्रमा से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जिससे वातावरण अशुद्ध हो जाता है. साथ ही सेहत, मनोबल और घर-परिवार की खुशहाली पर इसका बुरा असर पड़ने की आशंका रहती है. हालांकि, कुछ विशेष सावधानियां बरतकर ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सकता है.

चंद्र ग्रहण के समय क्या न करें?

  • ग्रहण के दौरान किसी बड़े निवेश, कारोबार या जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले न लें. इससे नुकसान या धन हानि होने की संभावना मानी जाती है.
  • इस दिन अधिक मसालेदार भोजन न करें. ग्रहण शुरू होने के बाद भोजन करने से भी बचें.
  • ग्रहण के समय कोई भी वस्तु या धातु न खरीदें. ग्रहण के दौरान की गई खरीदारी अशुभ मानी जाती है.
  • ग्रहण के समय वाहन लेकर बाहर न निकलें, घर पर ही रहें.
  • ग्रहण के दौरान गुस्सा या झगड़ा नहीं करना चाहिए. इससे मानसिक स्थिति अस्थिर हो सकती है, इसलिए ध्यान और शांति बनाए रखें.

इस दिन करें ये काम

  • ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु और चंद्र देव के मंत्रों का जाप करें. इसे बहुत शुभ माना जाता है.
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े या धन का दान करें.
  • भोजन और पानी में तुलसी के पत्ते डालकर रखें.

चंद्र ग्रहण का समय

3 मार्च को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा. 

  • शुरुआत: भारतीय समय के अनुसार ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू हो जाएगा.
  • भारत में ग्रहण दिखने का समय: शाम 6:26 से 6:46 के बीच 
  • कुल समय: यह ग्रहण पूरे 5 घंटे 39 मिनट तक चलेगा. 

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >