आमलकी एकादशी के दिन क्या करें और क्या न करें, जानें नियम

Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी का व्रत इस वर्ष 27 फरवरी 2026 को किया जाएगा. इस व्रत के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना और कुछ चीजों से परहेज करना आवश्यक है. आइए जानते हैं इस दिन क्या करें और क्या नहीं.

Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित एक विशेष पर्व है. इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है. यह आत्मशुद्धि बनाए रखने और प्रकृति का आभार व्यक्त करने का पर्व है. मान्यता है कि जो भी भक्त इस व्रत को करता है, उसके सभी पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है. 

आमलकी एकादशी के दिन क्या करें?

  1. आंवले के वृक्ष की पूजा: इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है. पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें, धूप-दीप जलाएं और उसके बाद पेड़ की परिक्रमा करें.
  2. पीले फूल और फल का अर्पण: भगवान विष्णु को पीले फूल, पीले फल और तुलसी के पत्ते अर्पित करें.
  3. आंवले का दान और सेवन: इस दिन आंवले का दान अत्यंत शुभ माना जाता है. साथ ही प्रसाद के रूप में आंवले का सेवन करना भी बहुत लाभकारी है.
  4. ब्रह्मचर्य का पालन: एकादशी के दिन शारीरिक और मानसिक शुद्धता बनाए रखना जरूरी है. इस दिन पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए.
  5. दान: आमलकी एकादशी के दिन जरूरतमंदों और गरीबों को दान करना चाहिए. कहते हैं कि इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं. इस दिन आप अन्न, वस्त्र या तिल का दान कर सकते हैं.
  6. मंत्र जाप: इस दिन भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें. ऐसा करने से मानसिक शांति और स्थिरता आती है.

आमलकी एकादशी के दिन क्या न करें?

  1. चावल का सेवन: एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित माना गया है. इस दिन चावल खाना मांस खाने के समान माना जाता है.
  2. आंवले के पेड़ को नुकसान: इस दिन भूलकर भी आंवले के पेड़ को न काटें और न उसकी टहनियां तोड़ें. ऐसा करना अशुभ माना जाता है.
  3. तुलसी के पत्ते तोड़ना: इस दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए.
  4. तामसिक भोजन: प्याज, लहसुन, मांस, मदिरा और मसूर की दाल जैसी तामसिक चीजों से पूरी तरह दूरी बनाएं.
  5. नशा और क्रोध: इस दिन गुस्सा न करें, किसी की बुराई (निंदा) न करें और न ही झूठ बोलें.
  6. बाल और नाखून काटना: एकादशी के दिन बाल कटवाना, दाढ़ी बनाना या नाखून काटना वर्जित माना गया है.
  7. देर तक सोना: इस दिन सुबह जल्दी उठें और रात्रि में जागरण कर भजन-कीर्तन करें.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >