विवाह में देरी से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान उपाय, पीले जल्दी होंगे हाथ

Astrological Tips: अगर शादी में देरी हो रही है या मनपसंद जीवनसाथी नहीं मिल रहा है, तो इसका एक कारण ग्रह दोष भी हो सकता है. यहां कुछ उपाय बताए गए हैं, जो ग्रह दोष को शांत कर विवाह के शीघ्र योग बनने में मददगार हो सकते हैं.

Astrological Tips: विवाह एक ऐसा बंधन होता है, जो दो लोगों के जीवन और भाग्य को एक-दूसरे से जोड़ता है. भारतीय संस्कृति में इसे दो परिवारों का मिलन भी माना गया है. उम्र के एक पड़ाव के बाद लगभग हर व्यक्ति अपनी शादी के सपने देखने लगता है. कई लोगों के सपने पूरे होते हैं और उन्हें मनपसंद जीवनसाथी मिल जाता है, वहीं कई लोगों के विवाह में बाधाएं आती हैं और मनचाहा वर या वधू नहीं मिल पाता. अगर आपके विवाह में भी बाधाएं आ रही हैं, तो समस्या के निवारण के लिए कुछ खास ज्योतिषीय उपाय किए जा सकते हैं.

बृहस्पति ग्रह

ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को विवाह का मुख्य कारक माना जाता है. यदि कुंडली में इनकी स्थिति मजबूत हो, तो विवाह जल्दी होने के योग बनते हैं. वहीं, जब यह कमजोर होता है, तो विवाह में बाधाएं आ सकती हैं.

उपाय– गुरुवार के दिन व्रत रखें और पीले वस्त्र धारण करें. साथ ही हर गुरुवार केले के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक जलाएं. इससे गुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं.

शुक्र ग्रह

शुक्र ग्रह प्रेम और वैवाहिक सुख का प्रतीक माना जाता है. वैवाहिक खुशहाली और मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए इनका प्रसन्न रहना बेहद आवश्यक है.

उपाय– कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन दही, चावल या सफेद मिठाई का दान करें.

भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा

भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना विवाह संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए सबसे उत्तम मानी जाती है. स्वयं माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए वर्षों तक कठोर तपस्या की थी, जिसके बाद उन्हें भोलेनाथ पति के रूप में प्राप्त हुए.

उपाय– सोमवार के दिन महादेव का दूध और जल से अभिषेक करें. साथ ही रोजाना अर्धनारीश्वर स्तोत्र का पाठ करें. मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक बाधाएं दूर होती हैं और योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >