Masik Shivratri 2025: मासिक शिवरात्रि पर बना शुभ योग, जानें होंगे क्या क्या लाभ

Masik Shivratri 2025: भाद्रपद मास की मासिक शिवरात्रि इस बार खास योगों के साथ मनाई जा रही है. गुरु-पुष्य, सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि जैसे शुभ योग इस दिन के महत्व को और बढ़ा रहे हैं. मान्यता है कि इस दिन शिवजी की पूजा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सुख-समृद्धि मिलती है.

Masik Shivratri 2025: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है. प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को यह व्रत और पूजा संपन्न की जाती है. इस पावन दिन पर देवों के देव महादेव की आराधना की जाती है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए उपवास रखने का विधान है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति से शिवजी की पूजा करने पर भोलेनाथ अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.

इस समय भाद्रपद माह चल रहा है और इसकी मासिक शिवरात्रि आज, 21 अगस्त 2025 को पड़ रही है. इस अवसर पर भक्त शिवलिंग का जलाभिषेक, मंत्र-जाप और रात्रि जागरण कर भगवान शंकर की आराधना करते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. इस शुभ मौके पर कुछ शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जो हमें फायदा पहुंचाने वाले हैं, आइए जानें कैसे

ये भी पढ़ें: Masik Shivratri 2025: आज रखा जा रहा है मासिक शिवरात्रि का व्रत, जानें पूजा विधि 

मासिक शिवरात्रि के शुभ योग

मासिक शिवरात्रि के दिन कई महत्वपूर्ण शुभ योग बन रहे हैं, जो इस तिथि का महत्व और भी बढ़ा देते हैं. सबसे पहले गुरु-पुष्य योग, जो गुरुवार को पुष्य नक्षत्र के साथ बनता है. यह योग धन, समृद्धि और ज्ञान प्राप्ति के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है. इस योग में आरंभ किए गए कार्य निश्चित रूप से सफल होते हैं.

इसके अलावा, इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग है, जो हर प्रकार के कार्यों की सिद्धि प्रदान करता है. इस योग में नए कार्यों की शुरुआत करना, निवेश करना या जीवन से जुड़े बड़े निर्णय लेना विशेष रूप से शुभ माना जाता है.

साथ ही, अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है, जो आध्यात्मिक और सांसारिक दोनों ही कार्यों में सफलता दिलाने वाला है. इन शुभ योगों के कारण मासिक शिवरात्रि का महत्व और अधिक बढ़ जाता है.द्धा और भक्ति भाव से करने पर भगवान शिव अपने भक्त पर विशेष कृपा करते हैं.

प्रश्न: मासिक शिवरात्रि कब मनाई जाती है?

उत्तर: हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है.

प्रश्न: मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या अंतर है?

उत्तर: मासिक शिवरात्रि हर महीने आती है, जबकि महाशिवरात्रि वर्ष में एक बार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को मनाई जाती है.

प्रश्न: मासिक शिवरात्रि का व्रत कौन रख सकता है?

उत्तर: यह व्रत सभी कर सकते हैं. स्त्री-पुरुष, विवाहित या अविवाहित कोई भी भक्त श्रद्धा से शिवजी का व्रत कर सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >