Karma Parv 2025: झलकी जनजातीय संस्कृति, बनहौरा मैदान में उमड़ा जनसैलाब

Karma Parv 2025: रांची के बनहौरा जतरा मैदान में करम पर्व की पूर्व संध्या पर जनजातीय संस्कृति की झलक देखने को मिली. हजारों लोगों की भीड़ ने पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य का आनंद लिया. यह पर्व मेहनत, एकता और प्रकृति से गहरे जुड़ाव का प्रतीक माना जाता है.

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की की ओर से सोमवार को करम पूर्व संध्या पर बनहौरा जतरा मैदान में करम महोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर हजारों लोग शामिल हुए और जनजातीय संस्कृति की झलक देखने को मिली. मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे मौजूद थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर लाल किशोर नाथ शाहदेव और डॉ. एम. तौसिफ ने शिरकत की.

अखड़ा टोली परंपरागत वेशभूषा और माथे पर जावा (धान का पौधा) सजाकर नृत्य करते हुए जतरा मैदान पहुंचे. बंधु तिर्की ने कहा कि करम पर्व मेहनत, एकता और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है, जो हमारी संस्कृति और पहचान को जीवित रखता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनजातीय परंपराओं के संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है.

कब मनाया जाएगा करमा पूजा, यहां जानें सही तिथि

आलोक कुमार दूबे ने करम महोत्सव को केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और भाईचारे का प्रतीक बताया. कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडली ने सर्वश्रेष्ठ अखड़ा टोली को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए.

राम लखन कॉलेज में करम पूर्व संध्या कार्यक्रम

रांची. राम लखन सिंह यादव कॉलेज के अखड़ा में सोमवार को “करम पूर्व संध्या” कार्यक्रम का आयोजन हुआ. यह कार्यक्रम कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन कोषांग, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विष्णु चरण महतो शामिल हुए. इस मौके पर मुंडारी, कुड़ुख, नागपुरी, खोरठा और कुरमाली भाषा के विद्यार्थियों ने करम गीत और नृत्य प्रस्तुत किए. विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत मुंडा ने करम संदेश दिया, जबकि संचालन डॉ. मनीष चंद्र टुड्डू और डॉ. नीलू कुमारी ने किया.

संजय गांधी मेमोरियल कॉलेज में उत्सव

रांची. संजय गांधी मेमोरियल कॉलेज में भी करम पूर्व संध्या के अवसर पर उत्सव मनाया गया. विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक नृत्य कर पर्व का आनंद लिया. इस दौरान करम पर्व के महत्व पर विचार रखे गए. कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, बोनिता दिवाकर, डॉ. राज श्रीवास्तव सहित कई शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे.

आई हाउस में सांस्कृतिक संगोष्ठी

रांची. आई हाउस में सोमवार से करम पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संगोष्ठी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘करम अखरा’ का शुभारंभ हुआ. यह आयोजन सांस्कृतिक कार्य निदेशालय (पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग) के तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक आसिफ एकराम, पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख और पद्मश्री महावीर नायक ने नगाड़ा बजाकर किया. संगोष्ठी में वक्ताओं ने करम पर्व की महत्ता और पौराणिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में मनपूरन नायक और उनके दल ने 20 मांदर वादकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया. रायमत मार्डी कला मंदिर जमशेदपुर द्वारा संथाली करम गीत प्रस्तुत किया गया. वहीं बिरासमणि उरांव, फुलमनी देवी, बतिया उरांव के दलों ने उरांव करम गीत पेश किए. मुंडारी गीत और नृत्य की सुंदर प्रस्तुति मानसिंह बोदरा, अनुरोध पातर और सोमा मुंडा के दल ने दी. इसके अलावा दीपक लोहार के दल ने नागपुरी नृत्य-नाटिका से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >