Diwali 2025 Actual Date: इस दिन मनाई जाएगी दिवाली, जानें धनतेरस से भाई दूज तक की शुभ तिथि

Diwali 2025 Actual Date: दिवाली या दीपावली का मतलब है रोशनी और दीयों का त्यौहार. यह हिंदुओं के प्रमुख और सबसे प्रमुख त्यौहारों में से एक है, जिसे लगभग पूरी दुनिया में मनाया जाता है, जहां हिंदू समुदाय रहता है.

Diwali 2025 Actual Date: दिवाली, जिसे रौशनी का त्यौहार कहा जाता है, हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्यौहार है, जिसे पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने घरों को अलग-अलग प्रकार की रोशनी से सजाते हैं. दिवाली पांच दिनों तक चलने वाला उत्सव है, जो धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज पर समाप्त होता है. धनतेरस का दिन खासतौर पर शुभ माना जाता है और इस दिन सोना-चांदी जैसी धातुएं खरीदने का रिवाज है.

इन पांच दिनों में कई धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है, जिसमें देवी लक्ष्मी और अन्य देवताओं की पूजा होती है.अमावस्या, जो पांच दिवसीय उत्सव का सबसे महत्वपूर्ण दिन है, लक्ष्मी पूजा, लक्ष्मी-गणेश पूजा या दिवाली पूजा के रूप में मनाया जाता है.जानिए दिवाली के पांच दिनों की खासियत और शुभ मुहूर्त.

धनतेरस 2025 (Dhanteras)

धनतेरस दिवाली के पंचपर्व की शुरुआत का प्रतीक है. इस दिन भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाई जाती है और भगवान कुबेर की भी विशेष पूजा की जाती है. इसका उद्देश्य पूरे साल सुख, समृद्धि और आरोग्य बनाए रखना होता है.

तिथि: 18 अक्टूबर 2025, शनिवार (कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी)

शुभ मुहूर्त: शाम 07:16 से 08:20 बजे तक

परंपरा: नए समान खरीदना शुभ माना जाता है.

नरक चतुर्दशी 2025 (Narak Chaturdashi / छोटी दिवाली)

नरक चतुर्दशी दिवाली के दूसरे दिन मनाई जाती है और इसे छोटी दिवाली भी कहा जाता है. उत्तर भारत में इसे हनुमान जयंती के रूप में भी मनाया जाता है. माना जाता है कि इसी दिन अर्धरात्रि में हनुमान जी का जन्म हुआ था.

तिथि: 19 अक्टूबर 2025, रविवार

परंपरा: मुख्य द्वार पर चौमुखा दीया जलाने से नर्क से मुक्ति मिलती है और पितरों की विशेष पूजा की जाती है.

दीपावली 2025 (Diwali)

दीपावली, अंधकार को दूर करने और सुख-समृद्धि लाने का महापर्व है. इस दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. इसके साथ ही मां काली और कुबेर देवता की भी पूजा होती है.

तिथि: 20 अक्टूबर 2025, सोमवार

शुभ मुहूर्त: शाम 07:08 से 08:18 बजे तक

गोवर्धन पूजा 2025 (Govardhan Puja / अन्नकूट)

दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. इसे अन्नकूट भी कहा जाता है. इस दिन लोग गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी विशेष पूजा करते हैं.

तिथि: 22 अक्टूबर 2025, बुधवार

शुभ मुहूर्त:

सुबह: 06:26 से 08:42 बजे तक

दोपहर/शाम: 15:29 से 17:44 बजे तक

भाई दूज 2025 (Bhai Dooj)

भाई दूज दिवाली के पंचपर्व का अंतिम दिन है. इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उनकी सफलता और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. यमुना में स्नान करना इस दिन का धार्मिक महत्व बढ़ाता है.

तिथि: 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार

शुभ मुहूर्त: दोपहर 01:13 से 03:28 बजे तक

Karwa Chauth 2024: कल मनाया जाएगा करवा चौथ, यहां जानें व्रत के नियम

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर मंगल का कर्क राशि में गोचर, जाने मेष से लेकर मीन राशि का हाल

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >