कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

Virgo April Monthly Horoscope 2025: कन्या राशि के लिए अप्रैल 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से कन्या राशि का मासिक राशिफल.

Virgo April Monthly Horoscope 2025: सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि अप्रैल का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह महीना कैसा होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.

परिवारिक जीवन

कन्या राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना पारिवारिक जीवन में तनाव लेकर आएगा. सप्तम भाव में पंचग्रही योग के कारण परिवार के सदस्यों के बीच दूरियाँ बढ़ सकती हैं. नवम भाव में बृहस्पति की स्थिति परिवारिक स्थिति को संभालने में मदद करेगी, जिससे समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा. हालांकि, धैर्य बनाए रखना आवश्यक है, तभी पारिवारिक स्थिति को नियंत्रित किया जा सकेगा. माता-पिता का स्वास्थ्य जो पहले से खराब था, इस महीने में बेहतर होगा.

व्यापार और नौकरी

इस माह व्यापार में शनि की स्थिति सप्तम भाव में होने के कारण, सूर्य और राहु की युति के चलते कुछ कठिनाइयाँ उत्पन्न हो सकती हैं. जो लोग साझेदारी में कार्य कर रहे हैं, उनके बीच विवाद उत्पन्न होने की संभावना है. इस माह व्यापार में निवेश करने से बचना चाहिए. 14 अप्रैल के बाद व्यापार में धीरे-धीरे लाभ की शुरुआत हो सकती है. नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए अप्रैल का महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. उन्हें अपने कार्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है, अन्यथा नौकरी खोने का खतरा हो सकता है.

मेष राशि वाले मीठी वाणी अपनाएं, कटु शब्दों से बचें, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल 

वृषभ राशि वाले अपने साथी को खुश रखने का करें प्रयास, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

मिथुन राशि वालों कि प्रेम संबंधों में मुलाकातें संभव हैं, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

कर्क राशि वालों के के जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

शिक्षा और करियर

इस महीने छात्रों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा. इस दौरान किसी परियोजना पर काम करने का अवसर मिलेगा, लेकिन सहपाठियों का सहयोग नहीं मिलेगा. प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई कर रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है. करियर में प्रगति होगी, लेकिन मंगल की स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए किसी भी निर्णय पर विचार करना जरूरी होगा. 07 अप्रैल के बाद करियर में लाभ मिलने की संभावना बढ़ेगी, और नई नौकरी के लिए इंतजार करना पड़ेगा.

रिलेशनशिप

इस महीने प्रेम जीवन सामान्य रहेगा. प्रेम संबंध के स्वामी शनि की स्थिति अनुकूल नहीं है, क्योंकि राहु और शनि सूर्य के साथ स्थित हैं, जिससे प्रेमी के साथ संबंध कमजोर हो सकता है. प्रेमी का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा. यदि आपने अपने प्रेम संबंध के बारे में परिवार में जानकारी साझा नहीं की है, तो इस महीने यह खुलासा हो सकता है, जिससे विवाद उत्पन्न हो सकता है. वैवाहिक जीवन में इस महीने तनाव बढ़ सकता है, और एक-दूसरे पर अनावश्यक संदेह उत्पन्न होगा, जिससे दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा. इसलिए, विवादों से दूर रहने का प्रयास करें.

सिंह राशि वाले कार्य में लापरवाही नहीं बरतें, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, देखें 09 से 15 मार्च 2025 का मासिक राशिफल

तुला राशि वाले गुस्से पर नियंत्रण रखें, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों की लंबी यात्रा में विलंब हो सकता है, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

स्वास्थ्य

इस महीने स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. सप्तम भाव में पंचग्रही योग बना हुआ है और राशि के स्वामी भी इसी भाव में हैं, जिससे नसों और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है. महिलाएं प्रजनन संबंधी समस्याओं से परेशान हो सकती हैं, जबकि पुरुषों को दर्द, बुखार और आंखों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. 14 अप्रैल से स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है.

शुभ नंबर: 3
शुभ कलर: नीला

धनु राशि वालों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है, देखें 09 से 15 मार्च 2025 का मासिक राशिफल

मकर राशि वालों का स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा, जानें 09 से 15 मार्च का मासिक राशिफल

कुम्भ राशि वाले अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

मीन राशि वालों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

उपाय

  • गणेश जी के मंत्र का जाप करें.
  • गाय को हरा चारा दें.
  • शनिवार को शनि की पूजा करें और जरूरतमंदों को दान करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >