Tula Rashifal 2025: पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा, जानें तुला राशि का वार्षिक राशिफल

Libra Yearly Horoscope 2025: नए साल यानी 2025 का आगाज जल्द ही होने जा रहा है. मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए नया साल नई नई चीजें लेकर आएगा. यहां से जानें तुला राशि का वार्षिक राशिफल.

तुला राशिफल 2025: तुला राशि के व्यक्तियों का स्वभाव, गुण और व्यक्तित्व किस प्रकार का होता है? वित्तीय स्थिति, करियर, व्यापार, नौकरी, संबंध, रिश्ते और स्वास्थ्य के संदर्भ में तुला राशि का वर्ष 2025 कैसा रहेगा? आइए, हम ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से तुला राशि का वार्षिक राशिफल समझते हैं.

तुला राशि 2025 का वार्षिक राशिफल

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन में आपके साल 2025 कई तरह से खुशियों का सौगात लेकर आया है. पारिवारिक जीवन मधुरमय बनेगा, मन प्रसन्न रहेगा, मार्च तक शनि पंचम भाव में रहेंगे. उसके बाद शनि छठे भाव में गोचर करेंगे. पारिवारिक जीवन और मधुर होगा. आपके बात को परिवार वाले अहमियत देंगे. वृहस्पति आठवें भाव में तथा राहु छठे भाव में है.आपके घर के लेकर कोई ज्यादा विवाद नहीं बनेगा. वृहस्पति मई में गोचर करेंगें सभी तरह से आपको सुख प्रदान करेंगे. धन का लाभ होगा. आर्थिक दृष्टी से आपके लिए अनुकूल रहेगा. खर्च भी कम रहेगा. भाई बहन का सहयोग मिलेगा.

Aries Yearly Horoscope 2025: मई महीने के बाद आपकी आर्थिक स्थति अनुकूल होगी, जानें वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल

Taurus Yearly Horoscope 2025: पारिवारिक जीवन में ध्यान देना पड़ेगा, जानें वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल

Gemini Yearly Horoscope 2025: विवादित भूमि नहीं खरीदें, जानें मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार में आपके लिए साल 2025 में बहुत उत्तम रहने वाला है. मार्च तक व्यापार में परेशानी होगी. इस समय व्यापार में निवेश करें, अच्छा लाभ मिलेगा. मित्र आपके व्यापार में सहयोग नहीं करेंगे. अगर आपको व्यापार में परेशानी हो रही है तो परिवार के किसी बुजुर्ग के साथ सलाह लेकर आगे बढ़ें. जो लोग कांट्रेक्ट से सम्बंधित कार्य कर रहे है, उनको लाभ मिलेगा. नौकरी करने वाले के लिए यह साल 2025 अच्छा रहने वाला है. मार्च में शनि के गोचर के बाद नौकरी में उन्नति होगा. नए नौकरी की तैयारी कर रहे है उनको लाभ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में सहकर्मी का सहयोग मिलेगा, कार्य क्षेत्र में मन लगेगा इस साल पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा.

Cancer Yearly Horoscope 2025:रिश्तेदारों के साथ जो अनबन बना हुआ था वह ठीक होगा, जानें कर्क राशि का वार्षिक राशिफल

Leo Yearly Horoscope 2025: नौकरी में परेशानी बढ़ सकती है, जानें सिंह राशि का वार्षिक राशिफल

Virgo Yearly Horoscope 2025: व्यापार धीमी गति से चलेगा, जानें कन्या राशि का वार्षिक राशिफल

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों के लिए साल 2025 मिला जुला रहने वाला है. विधार्थियों को खूब मेहनत करनी पड़ेगी. शनि मार्च तक पंचम भाव में है उसके बाद छठे भाव में जायेंगे, जिससे विधार्थियों के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा. जो लोग प्राइमरी स्कूल में पढाई कर रहे हैं, वो अध्यापक के बात पर ज्यादा ध्यान दें. प्रतियोगिता परीक्षा की पढाई करने वाले छात्र के लिए उत्तम रहेगा. करियर में आप मई के बाद खूब उन्नति करेंगे. करियर भाव में शनि रहेंगे शनि और राहु का युति छठे भाव में मार्च में होगा. जिससे आपको मई तक करियर में संभल कर रहना पड़ेगा.

प्रेम जीवन तथा वैवाहिक जीवन

तुला राशि वाले का साल 2025 में प्रेम सम्बन्ध मार्च तक अनुकूल रहेगा. इस समय आप अपने प्रेम सम्बन्ध ठीक तरह से निर्वाह करेंगे. प्रेमी के साथ थोडी अनबन बनेगी, लेकिन कोई खास बात को लेकर मतभेद नहीं होगा. मार्च के बाद प्रेम सम्बन्ध को लेकर आप चिंतित रहेंगे. शनि छठे भाव में गोचर करेंगे. प्रेमी के साथ छोटी -छोटी बात को लेकर विवाद रहेगा, आप दोनों के बीच असमंजस की स्थति बनेगी रिश्ता मई 2025 में ठीक होगा दोनों प्रसन्न रहेगें. वैवाहिक जीवन मिला जुला रहने वाला है. साल के शुरूआत में परेशानी होगी. मई के बाद वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. जो लोग अविवाहित है, मई 2025 से से आपका विवाह के लिए चर्चा होगा संभवतः विवाह हो जायेगा.

Libra Yearly Horoscope 2025: पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा, जानें तुला राशि का वार्षिक राशिफल

Scorpio Yearly Horoscope 2025: पुराना विवाद सुलझ जाएगा, जानें वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल

Sagittarius Yearly Horoscope 2025: स्वस्थ्य में समस्या बनेगी, जानें धनु राशि का वार्षिक राशिफल

भवन तथा वाहन सुख

साल 2025 के शुरुआत में आपको भूमि भवन को लेकर ज्यादा शुभ प्रभाव दिखाई नहीं दें रहा है. वृहस्पति मई 2025 तक आठवें भाव में रहेंगे मई के बाद भूमि भवन के अनुकूल समय इस समय खरीदारी होगी .वाहन का सुख साल के आरंभ से बन रहा है इसलिए आपको साल 2025 में वाहन का सुख उत्तम है.

स्वास्थ्य

तुला राशि वाले को साल 2025 के आरंभ में ठीक नहीं रहेगा. मार्च के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. मई तक वृहस्पति आठवें भाव में रहेंगे, स्वास्थ्य को लेकर परेशानी होगी लीवर से सम्बंधित बीमारी तथा मुंह के बीमारी से आप ग्रस्त रहेंगे. मई के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा.

लकी नंबर: 04
लकी कलर: सफेद

Capricorn Yearly Horoscope 2025: इन्फेक्शन से सम्बंधित बीमारी से ग्रस्त होने की संभावना है, जानें मकर राशि का वार्षिक राशिफल

Aquarius Yearly Horoscope 2025: भूमि भवन की खरीदारी करने से पहले जांच जरूर करें, जानें कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल

Pisces Yearly Horoscope 2025: वाहन की खरीदारी सोच विचार कर करें, जानें मीन राशि का वार्षिक राशिफल

उपाय

भगवान विष्णु का पूजन करें.
हनुमान चालीसा का पाठ करें.

रत्न

नीलम रत्न धारण करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >