तुला राशि वाले गुस्से पर नियंत्रण रखें, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

Libra April Monthly Horoscope 2025: तुला राशि के लिए अप्रैल 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से से तुला राशि का मासिक राशिफल.

Libra April Monthly Horoscope 2025: अप्रैल 2025 का महीना कैसा रहेगा, इस विषय में जातकों की जिज्ञासा स्वाभाविक है. इस बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा, जो तुला राशि का मासिक राशिफल प्रस्तुत कर रहे हैं.

तुला मासिक राशिफल अप्रैल 2025

तुला: सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि अप्रैल का महीना उनके लिए कैसा रहेगा. यह जानने की उत्सुकता है कि मेरे और मेरे परिवार के लिए यह महीना कैसा होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या मुझे नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. ऐसे कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं. आइए, ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से जानते हैं कि आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर उनका विश्लेषण क्या कहता है.

परिवारिक जीवन

तुला राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन मिश्रित रहेगा. परिवार के स्वामी शनि छठे भाव में और दूसरे भाव के स्वामी मंगल दशम भाव में स्थित हैं. परिवार के साथ सामंजस्य बनाए रखना आवश्यक है, विवादों से दूर रहना चाहिए. रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा और समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा. 14 अप्रैल के बाद परिवार के सदस्यों के बीच तनाव उत्पन्न हो सकता है, और माह के अंत में पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.

मेष राशि वाले मीठी वाणी अपनाएं, कटु शब्दों से बचें, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल 

वृषभ राशि वाले अपने साथी को खुश रखने का करें प्रयास, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

मिथुन राशि वालों कि प्रेम संबंधों में मुलाकातें संभव हैं, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

कर्क राशि वालों के के जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

व्यापार तथा नौकरी

इस माह व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, इसलिए निवेश करना फायदेमंद रहेगा. व्यापार के स्वामी मंगल धन के भाव में हैं, जिससे नए व्यापार की योजनाओं में सफलता मिलने की उम्मीद है. साझेदारी में व्यापार करने वालों को भी अच्छा लाभ होगा. रियल स्टेट के व्यवसाय में लगे लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा. नौकरी करने वालों के लिए यह माह फलदायी साबित होगा. दशम भाव में मंगल की स्थिति के कारण नौकरी में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन शत्रु पराजित होंगे और नौकरी की स्थिति मजबूत रहेगी.

शिक्षा और करियर

इस माह विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय रहेगा, क्योंकि शनि छठे भाव में स्थित है. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है. यदि कोई नया पाठ्यक्रम आरंभ करने की योजना बना रहे हैं, तो वह सफल होगा. कॉलेज के छात्रों को पढ़ाई में अच्छी तरह से ध्यान लगेगा और परिवार का सहयोग भी प्राप्त होगा. करियर में सतर्क रहना आवश्यक है, विशेषकर उन छात्रों के लिए जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं; उन्हें इस माह सावधानी बरतनी होगी. 14 अप्रैल के बाद करियर में अचानक उन्नति देखने को मिलेगी.

सिंह राशि वाले कार्य में लापरवाही नहीं बरतें, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, देखें 09 से 15 मार्च 2025 का मासिक राशिफल

तुला राशि वाले गुस्से पर नियंत्रण रखें, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों की लंबी यात्रा में विलंब हो सकता है, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन में सुखद अनुभव होगा, क्योंकि प्रेम संबंधों के स्वामी शनि छठे भाव में हैं. एक-दूसरे पर विश्वास मजबूत होगा और प्रेमी के साथ संबंध में मजबूती आएगी. हालांकि, ओवर कॉन्फिडेंस से बचना चाहिए, क्योंकि इससे प्रेम संबंधों में उथल-पुथल हो सकती है. वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा, और पत्नी का सहयोग मिलेगा. जिनके विवाह में तनाव है, उनके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी.

स्वास्थ्य

छठे भाव में पंचग्रही योग के कारण स्वास्थ्य में कुछ समस्याएँ आ सकती हैं. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक है. नवम भाव में बृहस्पति की स्थिति स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करेगी. इस माह खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि शरीर में दर्द, कमर में पीड़ा और त्वचा से संबंधित समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं. 14 अप्रैल के बाद स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है.

शुभ नंबर: 2
शुभ कलर: केसरी

धनु राशि वालों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है, देखें 09 से 15 मार्च 2025 का मासिक राशिफल

मकर राशि वालों का स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा, जानें 09 से 15 मार्च का मासिक राशिफल

कुम्भ राशि वाले अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

मीन राशि वालों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

उपाय

  • प्रत्येक दिन सिद्धिकुंजिका स्त्रोत का पाठ करें.
  • प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को हनुमान मंदिर में बूंदी का प्रसाद वितरित करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >